फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   minister awarded student

हटौण स्कूल में स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ने नवाजे मेधावी

Tue, 27 Dec 2016 10:22 PM IST
मंडी
मंडी Updated Tue, 27 Dec 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
minister awarded student
रावमापा हटौण में सालाना समारोह में मुख्यातिथि कौल सिंह ठाकुर छात्राओं के साथ। - फोटो : अमर उजाला

मंडी। स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटौण में 9 लाख 50 हजार रुपये की लागत से निर्मित स्कूल के चार कमरों का लोकार्पण तथा 31 लाख की लागत से निर्मित होने वाले स्कूल के अतिरिक्त भवन का शिलान्यास किया। इसके बाद उन्होंने स्कूल के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता की तथा मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए।

विज्ञापन


कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि हटौण पाठशाला को उन्होंने ही प्राथमिक से माध्यमिक, माध्यमिक से उच्च तथा उच्च से वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला का दर्जा प्रदान किया है। इसके अतिरिक्त घ्राण, शिवा, दयोरी, नवलाय तथा हटौण स्कूलों को भी उन्होंने ही वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला का दर्जा प्रदान किया है। हटौण सड़क को पक्का करने का कार्य आगामी मई माह तक पूरा कर लिया जाएगा। मासड़ सड़क के निर्माण कार्य के लिए भी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। स्वास्थ्य क्षेत्र को भी राज्य सरकार की ओर से सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान की जा रही है। शिवा-घ्राण सड़क को पक्का किया जाएगा। हटौण आयुर्वेदिक अस्पताल के लिए 8 लाख स्वीकृत किए जा चुके हैं। कौल सिंह ठाकुर ने विद्यार्थियों की ओर से प्रस्तुत बेटी है अनमोल तथा नशा निवारण पर आधारित लघु नाटिका की सराहना की ।
विज्ञापन


सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति के लिए वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटौण के विद्यार्थियों को 15 हजार तथा प्राथमिक पाठशाला के विद्यार्थियों को चार हजार अपनी ऐच्छिक निधि से देने की घोषणा की। उन्होंने हटौण में सामुदायिक भवन बनाने की भी घोषणा की। प्रधानाचार्य प्रकाश चंद धीमान ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रेम सिंह, जिला कांग्रेस के महासचिव चंद्रशेखर, जिला परिषद सदस्य कृष्ण पाल, ब्लॉक अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कर्म सिंह भाटिया, ब्लॉक कांग्रेस के उपाध्यक्ष देवेंद्र कुमार, ब्लॉक कांग्रेस महासचिव शेर सिंह, रतन ठाकुर व पदम ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस की अध्यक्ष निर्जला ठाकुर, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष ललित शर्मा, पूर्व पंचायत समिति अध्यक्ष जगरनाथ सकलानी, महिला कांग्रेस महासचिव रशमू देवी, स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ललित शर्मा, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता प्रदीप ठाकुर सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed