{"_id":"68b96628dc1c6b638308e61b","slug":"milk-payment-stuck-for-two-months-farmers-worried-mandi-news-c-90-1-mnd1001-168308-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: दो महीने से दूध की अदायगी अटकी, किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: दो महीने से दूध की अदायगी अटकी, किसान परेशान
विज्ञापन
भुगतान न होने से घर चलाना हुआ मुश्किल
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहर (मंडी)। उपमंडल गोहर की स्यांज और गवाड़ पंचायत से चक्कर मिल्क प्लांट में दूध की आपूर्ति कर रहे किसानों को दो महीने से पैसों का भुगतान नहीं हुआ है। इससे क्षेत्र के डेयरी उत्पादक परेशान हैं। स्थानीय डेयरियों को समय पर भुगतान न किए जाने के कारण किसानों की आर्थिक स्थिति डगमगा गई है।
ग्राम पंचायत गवाड़ के उपप्रधान धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि दो महीने से किसान दूध की सप्लाई कर रहे हैं, लेकिन अब तक एक रुपया भी नहीं मिला। घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। किसानों ने बताया कि उन्होंने पशुचारा उधार लेकर खरीदा था, लेकिन अब दुकानदार भी बकाया चुकाने का दबाव बना रहे हैं। दिनेश कुमार, चतर सिंह, लालमन, ललित कुमार, हरि सिंह, पार्वती, मीरा देवी, किशन चंद, जीवानंद और डोले राम ने बताया कि दूध का पैसा समय पर न मिलने के कारण उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सभी किसानों ने सरकार से मांग की है कि बकाया राशि को जल्द से जल्द जारी किया जाए। किसानों का आरोप है कि डेयरी संचालक समय पर भुगतान का वादा करते हैं, लेकिन हर बार तारीख आगे बढ़ा दी जाती है। डेयरी प्रबंधक से बात की गई तो उनका कहना था कि उच्च स्तर से फंड नहीं आया है, जैसे ही पैसा प्राप्त होगा, किसानों को भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
चक्कर मिल्क प्लांट के चेयरमैन बुद्धि सिंह ने माना कि दो माह से दूध का भुगतान लंबित है। इस विषय पर सरकार से बात हो चुकी है और आगामी दो दिनों के भीतर किसानों को राशि भेज दी जाएगी। संवाद