फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Message on HIV prevention and de-addiction conveyed through pictures.

Mandi News: चित्रों से दिया एचआईवी से बचाव और नशामुक्ति का संदेश

Tue, 13 Oct 2026 05:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 05:59 PM IST
विज्ञापन
Message on HIV prevention and de-addiction conveyed through pictures.
मंडी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मंडी में मंगलवार को एचआईवी, एड्स जागरूकता और नशे की लत के दुष्प्रभावों पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। संस्थान के प्रधानाचार्य इंजीनियर अजेश कुमार के दिशा-निर्देशानुसार आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न व्यवसायों के प्रशिक्षुओं ने चित्रों के माध्यम से नशामुक्त समाज और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। प्रशिक्षुओं ने चित्रों के माध्यम से बताया कि सही जानकारी, जागरूकता और सकारात्मक सोच से समाज को नशे जैसी गंभीर समस्या से बचाने में मदद मिल सकती है। प्रतियोगिता में सीआईटीएस से अंजू, ललिता, रवि शर्मा, अमन कुमार और नीम, टर्नर व्यवसाय से तनुज व विकास, मेकेनिक मोटर व्हीकल से विनय ठाकुर, देविंदर व भूपिंदर, ड्राफ्ट्समैन सिविल से हिरन पाल, विनय कुमार व किरण कुमारी, फिटर व्यवसाय से भारती, अनुराग, राहुल व पीयूष तथा सिलाई प्रौद्योगिकी से सुनीता, पूजा व कोमल ने भाग लिया। इस दौरान रेड रिबन क्लब के नोडल अधिकारी परवीन धीमान, ग्रुप इंस्ट्रक्टर चमन वर्मा, क्लब सदस्य महेंद्र पाल, अश्वनी कुमार, ममता कुमारी और दीपाली दीवान उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed