{"_id":"6ace9229beabc5582c026ad6","slug":"bhavna-shines-thanks-to-kabaddi-felicitated-in-gohar-mandi-news-c-90-1-mnd1028-217414-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: कबड्डी के दम पर चमकीं भावना, गोहर में हुआ सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: कबड्डी के दम पर चमकीं भावना, गोहर में हुआ सम्मान
विज्ञापन
उपमंडल प्रशासन और ग्राम पंचायत बैला ने शॉल, टोपी और स्मृति चिह्न भेंट कर बढ़ाया हौसला
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहर (मंडी)। कबड्डी के मैदान में अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर पहचान बनाने वाली गोहर की बेटी भावना ठाकुर को सम्मानित कर उनकी उपलब्धियों का गौरव बढ़ाया गया। ग्राम पंचायत बैला में आयोजित समारोह में उपमंडल प्रशासन और पंचायत प्रतिनिधियों ने भावना को सम्मानित किया। इस अवसर पर एसडीएम देवी राम और तहसीलदार वीना ठाकुर ने उन्हें शॉल, हिमाचली टोपी और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
एसडीएम देवी राम ने कहा कि भावना ठाकुर ने अपनी मेहनत, लगन और खेल के प्रति समर्पण से क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी उपलब्धि ग्रामीण क्षेत्र की उन बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है, जो खेलों के माध्यम से अपनी अलग पहचान बनाने का सपना देखती हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत केवल उन्हें उचित अवसर, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन प्रदान करने की है। ग्राम पंचायत बैला के प्रतिनिधियों ने भी भावना की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया और इसे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया। सम्मान प्राप्त करने पर भावना ठाकुर ने उपमंडल प्रशासन और पंचायत प्रतिनिधियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगा।