{"_id":"6ace91746404f202bf024206","slug":"violent-clash-between-two-groups-near-abhilashi-university-several-injured-mandi-news-c-90-1-mnd1028-217422-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: अभिलाषी विश्वविद्यालय के पास दो गुटों में हिंसक झड़प, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: अभिलाषी विश्वविद्यालय के पास दो गुटों में हिंसक झड़प, कई घायल
विज्ञापन
एक-दूसरे पर डंडे-लोहे की रॉड से हमला करने के आरोप
पुरानी रंजिश के चलते हुई मारपीट, दोनों पक्षों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहर (मंडी)। अभिलाषी विश्वविद्यालय चैलचौक के समीप सोमवार रात पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई और डंडों व लोहे की रॉड का इस्तेमाल किए जाने से कई लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट करने के आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों गुटों के बीच पहले से रंजिश चली आ रही थी। इसी के चलते सोमवार रात उनके बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। आरोप है कि झड़प के दौरान दोनों पक्षों की ओर से डंडों और लोहे की रॉड का इस्तेमाल किया गया। मारपीट में दोनों पक्षों के कई लोगों को चोटें आई हैं। इनमें एक युवक को अधिक चोटें आई हैं, जिसे चिकित्सीय जांच के लिए नेरचौक मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। दोनों पक्षों ने पुलिस के समक्ष अपनी शिकायतें दर्ज करवाते हुए दूसरे गुट पर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस शिकायतों में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है। साथ ही, विवाद की वजह और झड़प के दौरान दोनों पक्षों के लोगों की भूमिका का पता लगाया जा रहा है। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों की ओर से शिकायतें मिली हैं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।