{"_id":"6ace919a75b4d36e860b327e","slug":"swindled-1000-by-showing-a-fake-online-payment-message-mandi-news-c-90-1-ssml1045-217498-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: फर्जी ऑनलाइन भुगतान का मैसेज दिखाकर एक हजार रुपये ऐंठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: फर्जी ऑनलाइन भुगतान का मैसेज दिखाकर एक हजार रुपये ऐंठे
विज्ञापन
एटीएम के पास लोगों को बना रहे निशाना, खाते में रकम आए बिना नकदी लेकर जा रहे शातिर
केवल मैसेज या स्क्रीनशॉट देखकर भुगतान पर भरोसा न करें : एसपी
संवाद न्यूज एजेंसी
नेरचौक (मंडी)। मोबाइल पर ऑनलाइन भुगतान का फर्जी मैसेज दिखाकर नकदी ऐंठने का नया मामला सामने आया है। नेरचौक मेडिकल कॉलेज के आसपास एटीएम के नजदीक लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। शातिर ऑनलाइन भुगतान होने का झांसा देकर लोगों से नकदी ले लेते हैं, जबकि संबंधित बैंक खाते में रकम जमा ही नहीं होती।
ठगी का तरीका भी शातिराना है। आरोपी एटीएम के आसपास लोगों से संपर्क करता है और ऑनलाइन भुगतान करने की बात कहता है। इसके बाद मोबाइल पर ट्रांजेक्शन से जुड़ा फर्जी मैसेज दिखाकर उन्हें विश्वास में ले लेता है। भुगतान होने का भरोसा होने पर सामने वाला व्यक्ति उसे नकदी दे देता है। बाद में बैंक खाते की जांच करने पर पता चलता है कि रकम जमा नहीं हुई है। तब तक आरोपी मौके से भाग चुका होता है।
दीक्षा नाम की एक युवती ने भी अपने साथ ऐसी ठगी होने की बात कही है। उसके अनुसार, आरोपी ने मोबाइल पर फर्जी ट्रांजेक्शन दिखाकर उससे एक हजार रुपये नकद ले लिए। जब तक उसे ठगी का एहसास हुआ, तब तक आरोपी वहां से जा चुका था।
विज्ञापन
उधर, एसपी विनोद कुमार ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन भुगतान के बदले नकदी देने से पहले अपने बैंक खाते में रकम जमा होने की पुष्टि जरूर करें। केवल मैसेज या स्क्रीनशॉट देखकर भुगतान पर भरोसा न करें। किसी व्यक्ति की गतिविधि संदिग्ध लगने पर सावधानी बरतें और जरूरत पड़ने पर पुलिस को सूचना दें।