{"_id":"6aa6991f0e358aacb00841da","slug":"message-given-to-save-youth-from-drug-addiction-by-giving-them-good-company-mandi-news-c-90-1-ssml1025-213189-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: युवाओं को नशे से बचाने के लिए अच्छी संगत का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: युवाओं को नशे से बचाने के लिए अच्छी संगत का दिया संदेश
विज्ञापन
मानव सेवा और अच्छी संगत को बताया समाज का आधार
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। हिमाचल प्रदेश गुरु रविदास महासभा की मंडी जिला इकाई ने बल्ह खंड को जागरूक और संगठित करने के उद्देश्य से रविवार को लेदा में बैठक आयोजित की। सेवानिवृत्त खंड विकास अधिकारी शंकर दास के निवास पर हुई बैठक की शुरुआत गुरु रविदास महाराज की पावन वाणी से हुई। माया सुरेहली और लज्जा देवी ने भजनों से संगत को निहाल किया।
राम लाल शास्त्री ने सत्संग के माध्यम से युवाओं को नशे से बचाने के लिए अच्छी संगत और मानव सेवा के महत्व पर जोर दिया। जिला महासचिव भगत राम ने बताया कि बैठक में बल्ह खंड इकाई के सुदृढ़ीकरण और विस्तार पर चर्चा हुई। संगठन को मजबूत करने के लिए व्यापक सदस्यता अभियान चलाने तथा रिक्त पदों पर जल्द नियुक्तियां करने का निर्णय लिया गया।
इसके अलावा बल्ह खंड के गांवों में बैठकें आयोजित कर स्थानीय गुरु रविदास कमेटियों के साथ समन्वय स्थापित करने पर भी सहमति बनी।
बैठक में प्रांतीय उपाध्यक्ष तारा चंद भाटिया, जिला महासचिव भगत राम, अध्यक्ष राम लाल शास्त्री, संरक्षक शंकर दास सहित अन्य पदाधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।