फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Merit-based recruitment in CBSE schools to begin soon; Education Minister gives assurance.

Mandi News: सीबीएसई स्कूलों में मेरिट पर आधारित भर्ती जल्द शुरू होगी, शिक्षा मंत्री ने दिया आश्वासन

Mon, 06 Jul 2026 12:36 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Merit-based recruitment in CBSE schools to begin soon; Education Minister gives assurance.
सीबीएसई सब-कैडर इन-सर्विस टीचर्स एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल शिक्षा मंत्री से मिला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। सरकारी सीबीएसई विद्यालयों में मेरिट आधारित भर्ती को लेकर सीबीएसई सब-कैडर इन-सर्विस टीचर्स एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष खजान सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में शिक्षा मंत्री से सुंदरनगर में मिला। प्रतिनिधिमंडल ने भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने तथा काउंसलिंग पूरी कर चुके प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों के नियुक्ति आदेश शीघ्र जारी करने की मांग उठाई। शिक्षा मंत्री ने सरकार की नीति के अनुरूप मेरिट के आधार पर ही भर्ती किए जाने का भरोसा दिया। प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में सामने आई उस रिपोर्ट पर चिंता व्यक्त की, जिसमें लगभग 2,200 विद्यार्थियों के सरकारी सीबीएसई विद्यालय छोड़ने की बात कही गई है। प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि विद्यार्थियों के पलायन को रोकने के लिए विद्यालयों में शीघ्र योग्य शिक्षकों की नियुक्ति आवश्यक है। संघ ने मांग की है कि जिन प्रधानाचार्यों की मेरिट के आधार पर काउंसलिंग पूरी हो चुकी है, उनके नियुक्ति आदेश तत्काल जारी किए जाएं। साथ ही जिन शिक्षकों की मेरिट सूची घोषित हो चुकी है, उनकी काउंसलिंग एवं नियुक्ति प्रक्रिया भी शीघ्र पूरी की जाए, ताकि वे जुलाई माह में ही विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण कर सकें। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि सरकारी सीबीएसई विद्यालयों में भर्ती सरकार की नीति के अनुरूप पूर्णतः मेरिट के आधार पर ही होगी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू इस संबंध में शीघ्र अंतिम निर्णय लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed