फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Government bus runs out of steam at Phagla.

Mandi News: फागला में हांफ गई सरकारी बस

Tue, 06 Oct 2026 12:53 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Government bus runs out of steam at Phagla.
फागला में खराब हुई बोबर रूट की बस और जीप में स्कूल भेजे जा रहे बच्चे। स्त्रोतः जागरूक पाठक
डैहर (मंडी)। बोबर रूट पर सोमवार को एचआरटीसी की दो बसों के एक के बाद एक खराब होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई। फागला के पास सुबह सवा आठ बजे बोबर के लिए रवाना हुई पहली बस खराब होकर रास्ते में खड़ी हो गई। यात्रियों की सुविधा के लिए करीब सवा दस बजे भेजी गई दूसरी बस भी इसी स्थान पर तकनीकी खराबी के कारण बंद हो गई। इससे पहाड़ी क्षेत्र के इस रूट पर परिवहन व्यवस्था प्रभावित रही।
विज्ञापन

यात्रियों अजय कुमार, दलीप कुमार, मोनू और नीटू ने आरोप लगाया कि सुंदरनगर डिपो की ओर से बोबर रूट पर पुरानी और खस्ताहाल बसें भेजी जा रही हैं। बसों के बार-बार खराब होने से विद्यार्थियों, महिलाओं, बुजुर्गों और अन्य यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को बच्चों को समय पर स्कूल पहुंचाने के लिए कुछ अभिभावकों को निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ा। हालात यह रहे कि स्कूली बच्चों को मालवाहक वाहन में भेजना पड़ा।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि बस खराब होने के बाद यात्रियों के लिए समय पर वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई। उन्होंने कहा कि पहाड़ी और दुर्गम क्षेत्र में खस्ताहाल बसों का संचालन यात्रियों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़ा करता है। ग्रामीणों ने निगम के उच्च अधिकारियों से बोबर रूट पर बेहतर स्थिति वाली बसें चलाने और बसों की तकनीकी जांच सुनिश्चित करने की मांग की है। एचआरटीसी के मुख्य निरीक्षक राजेंद्र कुमार ने बताया कि सुबह सवा आठ बजे बोबर रूट पर भेजी गई बस फागला में क्राॅस खराब होने के कारण बंद हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed