{"_id":"6ac3f8b055cf6ea48401412c","slug":"rohit-brothers-team-tops-the-kabaddi-competition-mandi-news-c-90-1-mnd1023-216348-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: कबड्डी प्रतियोगिता में रोहित ब्रदर टीम अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: कबड्डी प्रतियोगिता में रोहित ब्रदर टीम अव्वल
विज्ञापन
बरोट (मंडी)। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बरोट-मुलथान के ठंडी गुलाई मेले में खेलकूद प्रतियोगिताओं का समापन सोमवार को हुआ। वॉलीबाल के फाइनल मुकाबले में डीके ब्रदर ने अक्षय ब्रदर को हराकर प्रथम स्थान हासिल किया। कबड्डी में रोहित ब्रदर टीम ने भुजलिंग टीम को पछाड़कर पहला स्थान प्राप्त किया।
इस दौरान महिला मंडलों बरोट, ढरागण, काब, बोचिंग, मियोट, छोटी झरबाड, बड़ी झरबाड और खबाण को मुख्य अतिथि ज्योति कपूर ने 2100-2100 की नकद राशि देकर सम्मानित किया। दूसरी ओर, गांधी जयंती मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में ब्लॉक समिति द्रंग की चेयरमैन सुनीता देवी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मेला कमेटी सचिव ने उन्हें शॉल व टोपी पहनाकर सम्मानित किया।
इस दौरान प्रसिद्ध लोक गायक रमेश ठाकुर कुलबी ने घर से भेजी दूध बेचती, छाता भूलू घरे रे टाला, तेरे कानो रा झुमका और बाकी पड़ोसन जैसे लोकप्रिय गीतों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। मुख्य अतिथि ने मेला सफल बनाने के लिए पांच हजार रुपये और गायक रमेश ठाकुर की पूरी टीम को 25 हजार रुपये की नकद राशि भेंट की।