फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   meeting

बंदरों को मारने के लिए उपमंडल स्तर पर बने विशेष टास्क फोर्स कमेटी

Wed, 04 Dec 2019 10:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
meeting
जिला परिषद की बैठक में मौजूद अधिकारी व सदस्य। - फोटो : Mandi
मंडी। राज्य वित्त आयोग और 14वें वित्त आयोग के माध्यम से जिला मंडी में स्वीकृत किए गए विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए बुलाई जिला परिषद की बैठक में बंदरों की समस्या का मुद्दा खूब गूंजा। बैठक में बंदरों को मारने के लिए विशेष टास्क फोर्स कमेटी के गठन का प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही बंदरों की संख्या को कम करने के लिए विशेष अभियान चलाने की गुहार सरकार से लगाई गई।
विज्ञापन

तर्क दिया गया कि वर्तमान की नीतियों के तहत लोग बंदरों की कलिंग से कतरा रहे हैं। जबकि, बंदरों को जहर देकर मारने की घटनाएं सामने आने लगी हैं। इससे बंदरों की समस्या से निदान नहीं हो पा रहा बल्कि समस्या बढ़ रही है। लिहाजा, सरकार को चाहिए कि उपमंडल स्तर पर विशेष टास्क फोर्स कमेटी का गठन किया जाए और उन्हें बंदरों के मारने के लक्ष्य तय किए जाएं अन्यथा बंदरों का कहर किसानों की मेहनत और आम लोगों की जान पर भारी पड़ता रहेगा। बैठक जिला परिषद अध्यक्ष सरला ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। इसमें सड़क बिजली और पानी के मुद्दे भी गूंजे। अध्यक्ष ने कहा कि मंडी जिले में विकास कार्यों की रफ्तार और तेज होगी। विभिन्न विभागों के तहत चलाए जाने वाले 134 विकास कार्यों को लेकर सरकार से स्वीकृति मिल चुकी है। इन कार्यों को शीघ्र शुरू कर दिया जाएगा। इस मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष पूर्ण चंद ठाकुर एवं अन्य सदस्य, समस्त खंड विकास अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

अन्य प्रस्ताव
01- पंचायत प्रतिनिधियों के साथ होंगी बैठकें
बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी सदस्य अपने-अपने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता और पारदर्शिता का पूरा ध्यान रखेंगे। समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों को गति प्रदान करने के लिए अपने-अपने क्षेत्र में पंचायतीराज संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करें, जिससे विकास कार्यों की गति को बढ़ावा दिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

02- तीन माह में मनरेगा कामगारों को मिलेंगे औजार
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने फोर लेन निर्माण कार्य के संबंध में कहा कि राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण एवं संबंधित अधिकारियों के साथ हर महीने उपायुक्त की अध्यक्षता में निर्माण कार्य की प्रगति को लेकर विस्तार से चर्चा की जाती है। निर्माण कार्य के दौरान आम जनता को किसी प्रकार की दिक्कत न आए, यह सुनिश्चित बनाया गया है। उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों में गति प्रदान करने के लिए सभी पंचायतों में आगामी तीन माह के दौरान निर्माण कार्य से संबंधित औजार उपलब्ध करवाए जाएंगे।

बिना कारण बैठकों से गायब न रहें अफसर
जिला परिषद की बैठक में धर्मपुर खंड के सजाओपिपलु जिला परिषद वार्ड के सदस्य भूपेंद्र सिंह ने बैठकों से लगातार नदारद रहने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। उनके निशाने पर लोनिवि और वन विभाग के अधिकारी रहे। कहा कि धर्मपुर लोनिवि और जोगिंद्रनगर वन विभाग के प्रतिनिधि जिला परिषद की बैठकों से नदारद रहते हैं। इससे उनसे संबंधित सवालों का उत्तर लंबे समय से जिला परिषद सदस्यों को नहीं मिल रहा है। इस पर जवाब दिया गया कि कई बार अति जरूरी बैठकों के कारण अधिकारी मौजूद नहीं रह पाते लेकिन अगर बिना कारण बैठकों से अधिकारी गायब रहते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed