फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Mata Vajreshwari united in the form of Pindis at Nagarkot.

Mandi News: माता बज्रेश्वरी ने नगरकोट में किया पिंडी रूपों से मिलन

Wed, 17 Jun 2026 12:19 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Mata Vajreshwari united in the form of Pindis at Nagarkot.
मंडी। मंडी शहर की राज राजेश्वरी माता बज्रेश्वरी देवी अपने स्वर्ण शृंगार रथ और देवलुओं सहित शक्तिपीठ धाम नगरकोट कांगड़ा की यात्रा पर निकली है। मंदिर कमेटी के सांस्कृतिक समन्वयक संजय माथुर ने बताया कि शक्तिपीठ नगरकोट पहुंचने पर मंदिर के वरिष्ठ पुजारी परिवार से पुजारी अनुपम शर्मा व अरुण शर्मा ने राजरानी का स्वागत किया गया। भगवती ने अपनी पिंडियों से मिलन, मंदिर की परिक्रमा कर गर्व गृह में विश्राम किया। इससे पूर्व मटौर निवासी श्रद्धालु पूजा भाटिया ने पुत्र प्राप्ति की कामना पूर्ण होने पर देवी व संगत को अपने घर बतौर मेहमान आमंत्रित किया। नगरकोट पहुंचने पर मंदिर परिसर जयकारों और ढोल-नगाड़ों से गुंजायमान हो गया। मंगलवार को भगवती कांगड़ा के प्राचीन किला बगलामुखी बनखंडी, ज्वाला जी में शिरकत की। दोपहर बाद श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देने के साथ शक्ति रूप से मिलने के बाद माता वापिस संगत के साथ अपने मंडी स्थित स्थान के लिए रवानगी की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed