{"_id":"6617ef3758e8b8c3ff01ec98","slug":"married-womans-death-case-parents-raised-demand-for-action-against-in-laws-mandi-news-c-90-1-ssml1025-123934-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता मौत मामला : मायके वालों ने ससुरालियों पर उठाई कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता मौत मामला : मायके वालों ने ससुरालियों पर उठाई कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
पिता ने मृतका की ओर से लिखी डायरी पुलिस को सौंपी, पुलिस ने तेज की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर स्थित खनौड़ गांव की 22 वर्षीय विवाहिता शिवानी की मौत मामले में मायके पक्ष ने ससुरालियों पर कार्रवाई करने की मांग उठाई है। मृतका के पिता रतन लाल निवासी धलारा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसकी बेटी ने ससुराल पक्ष से तंग आकर ऐसा कदम उठाया है। वीरवार को पुलिस थाना पहुंचे मायका पक्ष के लोगों की ओर से पुलिस को मृतका की ओर से लिखी गई एक डायरी सौंपी। इसमें मृतका ने अपनी आपबीती लिखी है कि कब-कब उसके साथ ससुराल की ओर से अत्याचार किया गया। पुलिस को दी शिकायत में मृतका के पिता ने पहले ही बेटी की सास कौशल्या और पति अपिश कुमार के खिलाफ उसकी बेटी को प्रताड़ित करने का मामला दर्ज करवाया है। इस कारण उसकी बेटी ने यह कदम उठाया है। वीरवार को मृतका की डायरी की जांच में पुलिस जुट गई है और इस बात का पता लगाया जा रहा है कि यह डायरी मृतका ने ही लिखी है या फिर किसी और ने। पुलिस इस मामले में फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। थाना प्रभारी धर्मपुर राकेश धीमान इस मामले की तह तक जाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं और जांच पूरी होने के बाद सास और पति को हिरासत में लेने की बात कर रहे हैं। उन्होंने माना कि थाना धर्मपुर पहुंचकर मायका पक्ष की ओर से एक डायरी सौंपी है, जिसकी गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस को ऐसा लगेगा कि जो डायरी दी गई है उसमें जो लिखा है वह मृतका ने ही लिखा है तो फिर पुलिस सास और पति को हिरासत में लेकर कोर्ट में सबूत के साथ पेश करेगी। डीएसपी सरकाघाट संजीव गौतम ने कहा कि पुलिस को मायका पक्ष की ओर से डायरी सौंपी गई है। इसकी जांच चली हुई है और जैसे ही जांच पूरी होगी उसके बाद सास व पति को हिरासत में ले लिया जाएगा ।