{"_id":"56fe7ecf4f1c1b7625f00109","slug":"marathan-wins-by-saban-or-sania","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैराथन में जोगिंद्रनगर कॉलेज के सावन और सानिया विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैराथन में जोगिंद्रनगर कॉलेज के सावन और सानिया विजेता
मंडी।
Updated Fri, 01 Apr 2016 07:29 PM IST
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर में लघु शिवरात्रि मेला के उपलक्ष्य पर आयोजित मैराथन को झंडी दिखाते एसडीएम राहुल चौहान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोगिंद्रनगर (मंडी)। लघु शिवरात्रि के नाम से प्रसिद्ध जोगिंद्रनगर देवता मेले के शुभारंभ पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला में मैराथन का आयोजन किया गया। एसडीएम राहुल चौहान ने हरी झंडी दिखा मैराथन को रवाना किया। प्रतियोगिता में हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सुंदरनगर, सरकाघाट तथा मंडी सदर के 150 युवा धावक धाविकाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
प्रशिक्षण केंद्र के कोच गोपाल ठाकुर ने बताया कि मैराथन का मुख्य उद्देश्य स्वच्छ भारत बनाने के प्रति लोगों को जागरूक करना है।
यह मैराथन चार वर्गों में हुई। ओपन पुरुष वर्ग की दौड़ 12 किलोमीटर और ओपन महिला वर्ग की छह किलोमीटर की दौड़ थी। अंडर-16 छात्र वर्ग की चार किलोमीटर और छात्रा वर्ग की तीन किलोमीटर दौड़ में प्रतिभागियों ने भाग लिया। कन्या पाठशाला से छपरोट तक प्रतिभागियों ने दौड़ लगाई।
विज्ञापन
ओपन पुरुष वर्ग में जोगिंद्रनगर कॉलेज के छात्र सावन बरवाल ने पहला, बसौटी के अक्षय कुमार ने दूसरा, हटगढ़ के रमेश कुमार तीसरे स्थान पर रहे। पहले तीन स्थानों पर रहने पर धावकों को 4100, 3100 और 2100 रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मंडी के अनीश और मनीश, जोगिंद्रनगर के सुनील, संजय, सुंदरनगर के नरेंद्र, मटरू के लक्की तथा लडभड़ोल के साहिल को एक-एक हजार का सांत्वना पुरस्कार दिया गया। ओपन महिला वर्ग में जोगिंद्रनगर कॉलेज की छात्रा सोनिया ने पहला, कन्या पाठशाला की निशा ने दूसरा, कृष्णा ने तीसरा स्थान हासिल किया। हिमानी, रीतिका, अनीता, मधु, इंदु और सविता और प्रेरणा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
अंडर-16 छात्र वर्ग में जोगिंद्रनगर के प्रवीण ने पहला, मझारनू के अमन ने दूसरा व प्रदीप ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-16 छात्र वर्ग में हटगढ़ के सुशील, पंडोह के विनोद, सूरज, प्रभात, भीम, दीपक और अक्षय को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। छात्रा वर्ग में जोगिंद्रनगर की तमन्ना, ब्यूंह की गजल और जोगिंद्रनगर की समीक्षा तीसरे स्थान पर रही। किरण, पूर्णिमा, प्रोमिला, कविता, प्रियंका, कंचन और यशिका को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
समापन समारोह में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता वीके गुलेरिया ने विजेताओं को सम्मानित किया। ज्योतिषाचार्य डॉ. कैप्टन लेखराज शर्मा, कन्या पाठशाला के प्रधानाचार्य नागेंद्र ठाकुर, बाल पाठशाला प्रधानाचार्य राम चंद्र, पदम राणा, हरीश बहल, प्रवक्ता मंजू, गिरीश, राजकुमार ठाकुर, डीपी संतोष कुमार, महिला खेल कमेटी समन्वयक रूपा ठाकुर, रीता ठाकुर, मनोहर, राकेश आदि मौजूद रहे।