फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Many irregularities in the declared supplementary exam results: Karan Singh

घोषित अनुपूरक परीक्षा परिणाम में कई अनियमितताएं : कर्ण सिंह

Wed, 07 Jan 2026 06:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Wed, 07 Jan 2026 06:23 AM IST
विज्ञापन
Many irregularities in the declared supplementary exam results: Karan Singh
मंडी। छात्र संगठन एनएसयूआई ने सरदार पटेल विश्वविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। कैंपस प्रभारी कर्ण सिंह ने बताया कि सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी की ओर से घोषित अनुपूरक परीक्षा परिणाम में कई अनियमितताएं हैं। पेपर देने के बावजूद परिणाम में अनुपस्थित, शून्य या बहुत कम अंक दर्शाए गए हैं। कई छात्र पुनर्मूल्यांकन में उत्तीर्ण होने के बावजूद अनुपूरक परीक्षा परिणाम में फेल दिखाए गए हैं। कुछ मामलों में बिना परीक्षा दिए विषयों में भी अंक काटे जाने की बात सामने आई है। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन व डाटा एंट्री में गंभीर लापरवाही और तकनीकी खामियां हैं, जिससे छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने सभी विवादित उत्तर पुस्तिकाओं का तत्काल पुनर्मूल्यांकन, गलत प्रविष्टियों में सुधार की मांग की है। चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं किया तो छात्रों के हित में आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed