फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Manu elected head of Beed Road Taxi Union

Mandi News: बीड़ रोड टैक्सी यूनियन के प्रधान चुने गए मनु

Thu, 23 Jan 2025 06:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 06:08 PM IST
विज्ञापन
Manu elected head of Beed Road Taxi Union
पुलिस के पहरे में हुए चुनाव, तीसरी बार बने अध्यक्ष
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चौंतड़ा (मंडी)। ग्राम पंचायत तलकेहड़ में माता माहेश्वरी बीड़ रोड टैक्सी यूनियन के प्रधान का चुनाव वीरवार को पुलिस के पहरे में करवाया गया। इसमें चालक मनु को तीसरी बार यूनियन का अध्यक्ष चुना गया। सुबह नौ से तीन बजे तक स्तैन गांव में चुनाव अधिकारी जगदीश और रघुवीर की मौजूदगी में मतदान प्रक्रिया पूरी की।
चार बजे के करीब मतगणना पूरी कर चालक मनु को अध्यक्ष घोषित किया। यूनियन के चेयरमैन सुनील बरवाल ने बताया कि 88 टैक्सी चालकों ने अध्यक्ष पद के चयन के लिए मतदान किया। इसमें अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मनु को 53 जबकि प्रतिद्वंद्वी राम लाल को 23 वोट मिले। दो वोट नोटा को पड़े। चुनाव अधिकारी की ओर से दस वोट निरस्त किए गए।
विज्ञापन

नवनियुक्त अध्यक्ष मनु 2021, 23 के चुनाव में शानदार जीत हासिल करने के बाद अब 2025 में भी अध्यक्ष बने हैं। नवनिर्वाचित प्रधान मनु ने कहा कि पार्किंग की सुविधा में विस्तार और टैक्सी के व्यवसाय में पेश आ रही दिक्कतों का समाधान करवाएंगे। उन्होंने अध्यक्ष पद पर चुनने के लिए सभी टैक्सी चालकों का आभार जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed