फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Manmohan will be remembered for IIT, ESI

Mandi News: आईआईटी, ईएसआई के लिए याद किए जाएंगे मनमोहन

Fri, 27 Dec 2024 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Manmohan will be remembered for IIT, ESI
सुंदरनगर के धनोटू में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते कांग्रेस अनुसूच
मंडी। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मंडी जिले के लिए दो बड़ी सौगातें दी हैं। डॉ. मनमोहन सिंह ने आईआईटी मंडी और ईएसआई मेडिकल कॉलेज नेरचौक की सौगात दी हैं। इसके अलावा कीरतपुर-मनाली फोरलेन परियोजना भी डाॅ. मनमोहन सिंह के बतौर प्रधानमंत्री रहते हुए हिमाचल को मिली थी।
विज्ञापन

आईआईटी मंडी आज देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में शामिल है। ईएसआई मेडिकल कॉलेज अब राज्य सरकार के अधीन हैं। दोनों ही संस्थान मंडी जिले के महत्वपूर्ण संस्थानों में शुमार हैं। दोनों संस्थानों को डाॅ. मनमोहन सिंह के बतौर पीएम रहते हुए ही मंजूरी मिली थी। सामरिक दृष्टि से अहम कीरतपुर-मनाली फोरलेन परियोजना भी उनकी सोच थी। यह परियोजना अब पर्यटन के लिए भी वरदान साबित हो रही है।
विज्ञापन

उधर, पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी ने बताया कि डाॅ. मनमोहन सिंह ने नेरचौक में ईएसआई कॉलेज की सौगात दी थी जोकि अब राज्य सरकार के अधीन है। उन्होंने बताया कि डाॅ. मनमोहन सिंह का जाना अपूर्णीय क्षति है। इसे पूरा कर पाना संभव नहीं है। देश के लिए उनकी अलग सोच रही है। उन्होंने बताया कि कीरतपुर-मनाली फोरलेन परियोजना भी उनकी देन है जो अब धरातल पर उतरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने बताया कि आईआईटी जैसा बड़ा शिक्षण संस्थान मंडी को सौगात देना डाॅ. मनमोहन सिंह की सोच रही है। इस प्रतिष्ठित संस्थान से आज कई शोधार्थी और इंजीनियर देश को मिल रहे हैं।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed