फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Mandi's Nerchowk Medical College receives a gift worth crores

Mandi News: मंडी के नेरचौक मेडिकल कॉलेज को मिली करोड़ों की सौगात

Wed, 15 Oct 2025 06:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Wed, 15 Oct 2025 06:52 AM IST
विज्ञापन
Mandi's Nerchowk Medical College receives a gift worth crores
नेरचौक मेडिकल कॉलेज में आयोजित आइरिस समारोह में मौजूद सीएम सुक्खू व अन्य। स्त्रोत- जनसंपर्क विभ
नेरचौक/सुंदरनगर (मंडी)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को नेरचौक स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में 8.37 करोड़ रुपये की पांच परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए।
विज्ञापन

उन्होंने 5.98 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले छात्र छात्रावास की आधारशिला रखी। उन्होंने चिकित्सा महाविद्यालय में 80 लाख रुपये की लागत से निर्मित राज्य प्रसूति प्रशिक्षण संस्थान एवं कौशल प्रयोगशाला का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

सीएम ने 6 लाख रुपये की लागत से निर्मित पोषण पुनर्वास केंद्र, 76 लाख रुपये की लागत से निर्मित व्यापक स्तनपान प्रबंधन केंद्र और 23 लाख रुपये की लागत से निर्मित एंडोस्कोपी इकाई का भी उद्घाटन किया। उन्होंने आइरिस समारोह आयोजन व सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए 5 लाख रुपये देने की घोषणा की। वहीं रेस्ट हाउस चौक पर मंगलवार को सुंदरनगर कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का स्वागत किया। दोपहर बाद करीब तीन बजे सुंदरनगर के बहुतकनीकी कॉलेज में सीएम का हेलिकॉप्टर उतरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed