{"_id":"a9b4f7d7f7d5e49e096eecfb0aa435fe","slug":"mandir-committy-meeting-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवताओं को मिलने वाले राशन-भत्ते में हो बढ़ोत्तरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवताओं को मिलने वाले राशन-भत्ते में हो बढ़ोत्तरी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Mon, 11 Jan 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्व देवता समिति कारदार संघ मंडी आम सभा बैठक शिवपाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आगामी अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में आने वाले देवी-देवताओं और देवलू के लिए व्यवस्थाओं के बारे में चर्चा की गई। बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि शिवरात्रि के आगमन पर जिला प्रशासन से अनुरोध किया गया कि देवताओं के मान सम्मान में कोई कमी न रहे और स्वागत पूर्वक देवताओं का सम्मान किया जाए।
विज्ञापन
राज देवता माधोराय जो शिवरात्रि के दौरान देवताओं की अध्यक्षता करते हैं उनका पड्डल मैदान में बैठने का स्थान सुव्यवस्थित किया जाए। इनके इर्द-गिर्द कम से कम पांच-पांच फीट जगह खाली रखी जाए। जिससे श्रद्धालु लोग आकर शांतिपूर्वक देव माधोराय के दर्शन कर सकें और इस कार्य के लिए पुलिस बल का भी प्रबंध किया जाए। कुछ प्रमुख देवताओं के वरिष्ठता के अनुसार राशन की राशि कम मिली है।
विज्ञापन
उन्हें उचित राशि दी जाए जिसकी सूची अलग जिला अध्यक्ष शिवरात्रि को दे दी जाएगी। शिवरात्रि के दौरान प्रमुख देवताओं को ठहरने का प्रबंध उचित नहीं होता है। जैसे चौहारघाटी के देवता जो पुरानी मंडी के मिडल स्कूल में ठहरते हैं, वहां उचित प्रबंध नहीं होता है। इसलिए वहां केवल उतने ही देवता ठहराए जाएं जितनी व्यवस्था है। कारदारों ने मांग रखी है कि राशन की राशि, मानदेय भत्ते में महंगाई को देखते हुए और श्रद्धालुओं का देवताओं के साथ अधिक आने के कारण 10-10 प्रतिशत भत्ता बढ़ाया जाए।
विज्ञापन
बजंतरियों की प्रतियोगिता में भी 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाए जिससे उनका वाद्ययत्रं संस्कृति की ओर रुझान बना रहे। देव छपलांदू नाग छतरी जो रियासत के समय शिवरात्रि में आते रहे हैं उन्हें भी इस बार शिवरात्रि मेला में आमंत्रित किया जाए। कारदारों ने मांग रखी कि आगामी शिवरात्रि से पहले संस्कृति सदन का निर्माण कार्य आरंभ किया जाए। बैठक में समिति के सचिव युद्धवीर शर्मा, उप प्रधान वेद राम, निर्मल सिंह, मुख्य सलाहकार वीसी सरोच, वरिष्ठ सदस्य रेवती राम शर्मा, कोषाध्यक्ष देवकी नंदन शर्मा, संगठन सचिव लेखराज पटियाल के अलावा कई कारदार मौजूद रहे।