{"_id":"69df2cd90fe1158778028e16","slug":"mandi-student-murder-case-accused-hospitalized-after-health-deteriorates-during-police-remand-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी छात्रा हत्याकांड: आरोपी अस्पताल में भर्ती, पुलिस रिमांड के बीच तबीयत बिगड़ी; मानसिक स्थिति की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी छात्रा हत्याकांड: आरोपी अस्पताल में भर्ती, पुलिस रिमांड के बीच तबीयत बिगड़ी; मानसिक स्थिति की होगी जांच
Wed, 15 Apr 2026 11:45 AM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Wed, 15 Apr 2026 11:45 AM IST
सार
19 वर्षीय छात्रा सिया गुलेरिया के हत्या के आरोपी की तबीयत बिगड़ गई है। इलाज के लिए आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
आरोपी को ले जाती हुई पुलिस (फाइल फोटो)।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोपालपुर में कॉलेज छात्रा सिया हत्याकांड में पुलिस रिमांड पर भेजे गए आरोपी की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। डीएसपी संजीव गौतम ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी का इलाज चल रहा है और उसकी मानसिक स्थिति की भी जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
मंगलवार को सिया का अंतिम संस्कार उसके पैतृक गांव में कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच किया गया। चचेरे भाई दिव्यांश ने मुखाग्नि दी। परिवार में शोक की लहर है और सिया की तीन अन्य बहनें हैं।
विज्ञापन
जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से अपने साथ दराट रखता था। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल दराट बरामद कर लिया है। सूत्रों के अनुसार, एक महिला इस वारदात की प्रत्यक्षदर्शी है, जिसकी गवाही मामले में अहम मानी जा रही है। घटना के बाद जब स्थानीय लोगों ने आरोपी को घेरा तो उसने दराट से कुछ युवकों पर हमला भी किया, जिसका वीडियो भी सामने आया है।
विज्ञापन