फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Mandi Shivratri Festival: Voice of Shivratri will be selected on March 4, top 10 artists selected from auditio

Mandi Shivratri Festival: 4 मार्च को चुना जाएगा वॉयस ऑफ शिवरात्रि, ऑडिशन से टॉप 10 कलाकार चयनित

Mon, 03 Mar 2025 04:40 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Mon, 03 Mar 2025 04:40 PM IST
सार

वॉयस ऑफ शिवरात्रि के लिए 257 कलाकारों में से टॉप 10 का चयन ऑडिशन के माध्यम से किया गया था। अब इन टॉप 10 में से वॉयस ऑफ शिवरात्रि का चयन होगा। 

विज्ञापन
Mandi Shivratri Festival: Voice of Shivratri will be selected on March 4, top 10 artists selected from auditio
वॉयस ऑफ शिवरात्रि के लिए 10 प्रतिभागियों का चयन। - फोटो : संवाद

विस्तार

अतिरिक्त उपायुक्त एवं अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की सांस्कृतिक उप समिति के अध्यक्ष रोहित राठौर ने बताया कि वॉयस ऑफ शिवरात्रि का फाइनल 4 मार्च को अंतिम सांस्कृतिक संध्या में सेरी मंच पर शाम 4.00 बजे से आयोजित किया जाएगा। वॉयस ऑफ शिवरात्रि के लिए 257 कलाकारों में से टॉप 10 का चयन ऑडिशन के माध्यम से किया गया था। अब इन टॉप 10 में से वॉयस ऑफ शिवरात्रि का चयन होगा।  उन्होंने बताया कि फाइनल मुकाबले में कलाकार मुकुल शर्मा, शालु धीमान, गुलशन, विकास, शुभम चोपड़ा, रागिनी, आनंद कुमार, आनंद कुमार, देवांश शर्मा और रजनी ठाकुर ने अपनी जगह बनाई है।

विज्ञापन


मुकुल शर्मा ने 2025 में आई मूवी द रैबिट हाउस में एक गाना गाया है और दो गाने लिखे हैं। मुंबई में उन्होंने तीन साल म्यूजिक प्रोडक्शन सीखी है। उनके कई गाने यूट्यूब पर आ चुके हैं। शालु धीमान ऑल इंडिया लेवल की मृदु क्रिएशन सिंगिंग इवेंट की विजेता, वॉयस ऑफ शिमला की दो बार और वॉयस ऑफ हिमाचल की एक बार उपविजेता और रफी नाइट की विजेता रही हैं।  गुलशन म्यूजिक में मास्टर कर रहे हैं। वॉयस ऑफ हिमाचल के विजेता रह चुके हैं। ऑडिशन के माध्यम से प्रदेश में होने वाले अधिकांश मेलों में अपनी प्रस्तुति दे चुके हैं।
विज्ञापन


विकास कुमार वॉयस ऑफ पंजाब में टॉप 15 में रहे हैं। वॉयस ऑफ सुकेत और वॉयस ऑफ मंडी भी रह चुके हैं। शुभम चोपड़ा हिमाचल आइकन आवार्ड प्राप्त कर चुके हैं। वह खुद गानों की कंपोजिशन करते हैं। उनके कई गाने यूट्यूब पर हैं। एक गाने को तो 10 लाख व्यूज मिल चुके हैं। रागिनी हिमाचल की आवाज की जूनियर वर्ग की विजेता रही हैं। द टैलेंट वर्ड शो की विजेता रही हैं और सारेगामापा में टॉप 26 में स्थान बना चुकी हैं। आनंद कुमार वॉयस ऑफ मनाली कार्निवल के उप विजेता और रफी नाइट के विजेता रह चुके हैं। एकता हिमाचल की आवाज प्रतियोगिता में 2023 में सेमीफाइनल तक पहुंची हैं।  रजनी ठाकुर 2023 में आयोजित लता मंगेशकर अवार्ड की विजेता रह चुकी हैं। आकाशवाणी शिमला और दूरदर्शन शिमला में भी गाना गा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed