फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi shivratri

बड़ादेव कमरूनाग के मंडी पहुंचने पर शिवरात्रि के कारज शुरू

Thu, 23 Feb 2017 11:34 PM IST
मंडी
मंडी Updated Thu, 23 Feb 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
mandi shivratri
देवताओं का ‌मिलन। - फोटो : अमर उजाला
मंडी। जनपद के बड़ादेव कमरूनाग के वीरवार को मंडी पहुंचने के साथ ही शिवरात्रि महोत्सव के कारज शुरू हो गए हैं। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के लिए देव कमरूनाग सहित छह और देवी-देवता वीरवार को छोटी काशी पहुंचे। देवताओं के साथ आए देवलु वाद्ययंत्रों की धुनों पर नाचते-गाते मंडी पहुंचे। सबसे पहले पुल घराट के पास जिला प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार पदम सिंह और सर्व देवता समिति अध्यक्ष शिवपाल शर्मा ने बड़ादेव कमरूनाग का स्वागत किया।
विज्ञापन


वहां से देव कमरूनाग सीधे राज माधोराय मंदिर में पहुंचे। जहां उपायुक्त मंडी एवं अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष संदीप कदम ने हार पहनाकर देव कमरूनाग का स्वागत किया। उसके बाद देवता ने माधोराय मंदिर में माथा टेका। वहां से देव कमरूनाग देवलुओं संग राजमहल पहुंचे। उसके बाद उन्होंने राज दरबार में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इस दौरान मंडी रियासत के राजा अशोक पाल सेन व उनके बेटा उमेश्वर सिंह सेन वहां पर मौजूद थे। बड़ादेव के बाद राज माधो राव मंदिर में शुकदेव ऋषि शारटी, शुकदेव ऋषि थट्टा, देवी बगलामुखी बाखली व देवी बुढी भैरवा, देव बुढा बिंगल व बजीर झाथी वीर ने उपस्थिति दर्ज करवाई। इसके बाद देवी-देवताओं ने राज दरबार में शिरकत की। वहां से सभी देवता देवलुओं के साथ तय आवास स्थानों को गए। देवताओं के आगमन से पूरा शहर देव ध्वनियों से गूंज उठा।       
विज्ञापन

इनसेट      
22 साल बाद छोटी काशी आएंगे पराशर ऋषि      
शिवरात्रि महोत्सव में इस बार 22 साल बाद पराशर ऋषि शिरकत करेंगे। शुक्रवार को पराशर ऋषि पड्डल मैदान पहुंचेंगे। वहां से शुकदेव ऋषि थट्टा और देव ढगांडू के साथ राज माधोराय मंदिर आएंगे। उसके बाद वे राजा के बेहड़े में विराजन होंगे।      
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट      
बाबा भूतनाथ की पूजा के साथ होगा शिवरात्रि का आगाज      
शुक्रवार को सबसे पहले राज माधोराय मंदिर परिसर में हवन यज्ञ होगा। उसके बाद डीसी संदीप कदम छोटी काशी के ऐतिहासिक बाबा भूतनाथ मंदिर में शिवलिंग की पूजा-अर्चना करेंगे। वहां पर हवन यज्ञ में शिरकत करेंगे। बाबा भूतनाथ की पूजा-अर्चना से शिवरात्रि महोत्सव का विधिवत आगाज होता है। उसके बाद उपायुक्त टारना मंदिर में विराजमान बड़ा देव कमरूनाग के दरबार हाजिरी भरेंगे।       
इनसेट      
मौसम साफ रखने की लगाई गुहार      
जिला प्रशासन, राज परिवार और सर्व देवता समिति ने बड़ा देव कमरूनाग से शिवरात्रि महोत्सव के दौरान मौसम साफ रखने की गुहार लगाई। सर्व देवता समिति के अध्यक्ष शिवपाल शर्मा ने कहा कि शुक्रवार को टारना मंदिर में जाकर फिर देव कमरूनाग से मौसम सामान्य रखने का आग्रह किया जाएगा।         


हिमाचली कलाकारों के कार्यक्रम की तिथियां निर्धारित      
मंडी। जिला प्रशासन ने शिवरात्रि महोत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए तिथियां निर्धारित की हैं। उपायुक्त संदीप कदम ने कहा कि पहली सांस्कृतिक संध्या में 25 को धीरज शर्मा तथा गीता भारद्वाज, 26 को कुमार साहिल, 27 को ठाकुर दास राठी, 28 को नरेंद्र ठाकुर व अनुज शर्मा, एक मार्च को कुलदीप शर्मा तथा लमन बैंड और अंतिम सांस्कृतिक संध्या में दो मार्च को राजीव थापा अपनी प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed