फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Mandi parliamentary constituency changed as soon as actress Kangana got the ticket

Mandi News: अभिनेत्री कंगना को टिकट मिलते ही बदली मंडी संसदीय क्षेत्र की सियासत

Mon, 25 Mar 2024 01:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 25 Mar 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Mandi parliamentary constituency changed as soon as actress Kangana got the ticket
मंडी। हॉट सीट मंडी संसदीय क्षेत्र से अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपनी सियासी पारी की शुरुआत कर दी है। कंगना को भाजपा ने मंडी संसदीय क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतारा है। संयोगवश जन्मदिन पर कंगना को भाजपा ने टिकट का तोहफा दिया है। यह टिकट मिलने से मंडी संसदीय क्षेत्र की राजनीति पूरी तरह से बदल गई है।
विज्ञापन

सबसे अहम बात यह है कि इतिहास में पहली बार मंडी संसदीय क्षेत्र से किसी फिल्मी सितारे को भाजपा ने टिकट दिया है। यही नहीं इस क्षेत्र में आज तक किसी भी दल ने फिल्मी सितारों को चुनावी मैदान में नहीं उतारा है। ऐसे में अब सियासत का खेल बड़ा ही दिलचस्प होने वाला है। वहीं, कांग्रेस का टिकट फाइनल होने से पहले ही भाजपा ने अपना पासा फेंक दिया है। अब देखना बहुत ही दिलचस्प रहेगा कि कांग्रेस इसका क्या तोड़ देती है।
विज्ञापन

कांग्रेस की बात की जाए तो यहां से प्रतिभा सिंह ने पहले ही चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है। मगर अब कंगना के चुनावी मैदान में आने के बाद प्रतिभा सिंह का क्या विचार रहेगा ये तो आने वाला समय ही बताएगा। कंगना को भाजपा का टिकट मिलने के बाद मंडी संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित करने के असमंजस पर भी विराम लग गया है। साथ ही पूर्व सीएम जयराम ठाकुर सहित कई अन्य दिग्गज नेताओं को टिकट मिलने की चर्चाओं को भी विराम लग गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पर यह बात भी जिक्र योग्य है कि पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने पहले से ही चुनाव न लड़ने की बात कही थी। ऐसे में पार्टी ने उनकी बात का भी पूरा आदर किया है और उन्हें लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी नहीं बनाया है।



पहले ही मिल रहे थे प्रत्याशी घोषित होने के संकेत
भाजपा ने कंगना को प्रत्याशी घोषित कर दिया है और अब जी जान से उनकी शानदार जीत के लिए चुनावी रणनीति तैयार की जा रही है। मंडी के भांवला की रहने वाली कंगना रनौत को टिकट मिलना पहले से ही तय माना जा रहा था। कई बार उनको टिकट मिलने की बात मीडिया में भी पूछी जाती थी तो उनका जवाब कुछ संतोषजनक नहीं होता था और वह टालमटोल कर देती थीं। इसके अलावा कंगना ने अपने जन्मदिन पर पहले बगलामुखी में धार्मिक अनुष्ठान किया और उसके बाद उनको रविवार को टिकट भी मिल गया। बता दें कि कंगना रनौत हमेशा से हिंदुत्व के मुद्दे पर अपनी बात रखती आई हैं और उनका रुझान हर तरफ से राजनीति की ओर था ,चाहे उनके राजनीति को लेकर राजनीतिक बयान हो या फिर मोदी सहित भाजपा के पक्ष में बयान बाजी हमेशा से वह राजनीति की तरफ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed