फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news, himachal news, sundernagar sdm, electric wire

सुंदरनगर एसडीएम कार्यालय तक निकाली रैली

Mon, 22 Feb 2021 10:46 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
mandi news, himachal news, sundernagar sdm, electric wire
सुंदरनगर में ट्रांसमिशन लाइन के विरोध में रैली निकालते ग्रामीण। - फोटो : Mandi
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल की ग्राम पंचायत कपाही के देरडू और डोडवां गांव में ट्रांसमिशन लाइन बिछाने के विरोध में सोमवार को जवाहर पार्क से एसडीएम कार्यालय तक रैली निकाली गई। इसमें प्रभावित ग्रामीणों के साथ टावर लाइन संघर्ष जागरूकता समिति और संयुक्त मोर्चा के सदस्य भी शामिल रहे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने ट्रांसमिशन विभाग और प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर विरोध जताया। टावर लाइन संघर्ष जागरूकता समिति के अध्यक्ष रजनीश कुमार और संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने कहा कि जब तक ग्रामीणों के घरों के ऊपर से लाइन नहीं हटाई जाती तब तक संघर्ष जारी रहेगा। इधर, सोमवार को पूर्व संसदीय सचिव (सीपीएस) सोहन लाल ठाकुर ने भी देरडू और डोडवां गांव जाकर प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्या को सुना।
विज्ञापन

सोहन लाल ठाकुर ने ग्रामीणों की मांग को जायज कहा। विभाग से मांग की कि वह तुरंत लोगों के घरों से ऊपर बिछाई जा रही लाइन को हटाए। अगर ग्रामीण इस मामले को लेकर उच्च न्यायालय में जाते हैं तो उसके बाद भी उन्हें वहां से लाइन हटानी पड़ेगी। इससे बेहतर यह है कि विभाग पहले ही ग्रामीणों की समस्या का समाधान कर घरों के ऊपर से लाइन हटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों में सुंदरनगर सहित प्रदेश के अन्य जिलों में घरों के ऊपर से जा रही एचटी लाइनों से करंट लगने के कारण तीन लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed