फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news himachal news muskan in speech, Diksha tops in slogan writing

Mandi News: भाषण में मुस्कान, नारा लेखन में दीक्षा अव्वल

Thu, 01 Dec 2022 10:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Dec 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
mandi news himachal news muskan in speech, Diksha tops in slogan writing
मंडी जिला के गोहर स्थित बासा कॉलेज में विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता रैली निकालते विद्यार्थी। - फोटो : Mandi
पधर (मंडी)। द्रंग क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों में वीरवार को विश्व एड्स दिवस के अवसर पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्कूल, कॉलेज और आईटीआई के विद्यार्थियों ने जागरुकता रैली निकाल कर लोगों को एड्स के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला उरला के विद्यार्थियों ने हियुण गांव तक जनचेतना रैली निकाली। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नौहली में लोगों को एड्स के बारे में जागरूक करने के लिए जनचेतना रैली निकाली। इसमें विद्यार्थियों के साथ-साथ अध्यापकों ने भी हिस्सा लिया। प्रधानाचार्य मंजुला शर्मा ने कहा कि यह एक लाइलाज (विषाणु) संक्रमण है।
विज्ञापन

इसे एचआईवी का नाम दिया गया है। सरकार, स्वास्थ्य विभाग, गैर सरकारी संगठन और दुनिया भर में लोग अक्सर एड्स की रोकथाम और नियंत्रण पर शिक्षा के साथ, इस दिन का निरीक्षण करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को एड्स से बचाव के उपाय के बारे में बताया। इस दौरान नारा लेखन, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में 12वीं कक्षा की मुस्कान प्रथम और कृतिका द्वितीय रहीं। नारा लेखन में दीक्षा भारद्वाज पहले और मधु दूसरे स्थान पर रही। चित्रकला में शिवम प्रथम, शिवानी द्वितीय और दिव्यांश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पाठशाला के प्रधानाचार्य ने विजेताओं को नकद पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed