{"_id":"627fed7204289a0bf2337f43","slug":"mandi-news-himachal-news-mata-jalpa-mandir-jagran-sakranidhar-mandi-news-sml408854227","type":"story","status":"publish","title_hn":"तू बसदी सकरैणियां री धारा भवन बड़ा न्यारा... पर झूमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तू बसदी सकरैणियां री धारा भवन बड़ा न्यारा... पर झूमे
विज्ञापन
धर्मपुर के जालपा माता मंदिर सकरैणीधार में आयोजित विशाल भगवती जागरण में पंडाल मे बैठे लोग।
- फोटो : Mandi
धर्मपुर (मंडी)। उपमंडल में माता सकरैणी मंदिर में शुक्रवार रात को जागरण में मां की भेंटों पर श्रद्धालु खूब थिरके। जागरण का आगाज पंजाबी भजन गायक बंटी सहजादा ने गणपति वंदना से किया।
उन्होंने गणपति गणेश नू मनाईए सारा कम रास होणगे..., अज मैया दा जगराता...., रज के रजाया सानू माता ने... आज ओई निहाल मेरी माई सहित अन्य पंजाबी भेंटों से लोगों को भक्ति रस में डूबो दिया। मनाली से पहुंची नीरू चांदनी ने तू बसदी सकरैणिया री धारा भवन तेरा न्यारा..., तेरे मंदरा जो औणा महाराणी जालपा..., दर ते आवांगे तेरे सालो साल..., जरा गेर गड्डी नू लादे..., महादेवा ओ महादेवा...., म्हारे परासरा देवा ऋषिया..., तेरी बंशी रा नजारा कृष्णा आदि गीतों पर मौजूद श्रोताओं को खूब नचाया। अर्की से आए भजन गायक अर्जुन गोपाल ने बम भोले बम-बम-बम..., आज मैया दा जगराता...भेंटें गाईं। मोर मुकुट वालेया मन मोह लिया मुरली..., मैया दी सवारी आई है सहित अनेक हिंदी पहाड़ी एवं पंजाबी भेंटों से लोगों को खूब नचाया।
मंदिर जागरण आयोजन समिति के अध्यक्ष बलदेव सिंह ने बताया कि जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर अपने परिवार सहित कुलदेवी माता जालपा सकरैणी मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उनके बेटे रजत ठाकुर ने सिर पर फलों से भरी थाल उठा कर कुलदेवी को भोग अर्पित किया। इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष बलदेव ठाकुर, ज्ञान चंद, कश्मीर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद