{"_id":"630a53ef2dab576ba4332d10","slug":"mandi-news-himachal-news-landslide-in-bhalingi-shimla-road-blocked-for-two-hours-mandi-news-sml419734363","type":"story","status":"publish","title_hn":"भलिंगी में भूस्खलन, शिमला मार्ग दो घंटे रहा अवरुद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भलिंगी में भूस्खलन, शिमला मार्ग दो घंटे रहा अवरुद्ध
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। जिला मंडी के करसोग में जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है। शनिवार दोपहर बाद भलिंगी के समीप भूस्खलन हो गया। इस कारण शिमला-करसोग मुख्यमार्ग दो घंटे से अधिक समय तक बंद रहा। इससे दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं।
ऐसे में लोगों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि करसोग में दो दिनों से मौसम साफ है, लेकिन भूस्खलन लगातार हो रहे हैंा। इसके अतिरिक्त संपर्क मार्ग भी भूस्खलन के कारण बाधित हो रहे हैं।
शिमला से करसोग आ रहे प्रशांत का कहना है कि भलिंगी से समीप मोड़ पर अचानक भूस्खलन हो गया। इस कारण शिमला और करसोग की तरफ आने जाने वाले वाहन फंस गए।
भूस्खलन की सूचना पीडब्ल्यूडी को दी गई। इसके बाद जेसीबी भेजकर सड़क पर आए पत्थर और मलबे को हटाया गया। लोक निर्माण विभाग चुराग सब डिविजन के सहायक अभियंता राहुल जिंजिया का कहना है कि भलिंगी में मार्ग पर मलबा और पत्थर आए हैं। जेसीबी भेजकर मार्ग को बहाल कर दिया है। संवाद