{"_id":"631e1a6d2a8e0f7e3e4b6a49","slug":"mandi-news-himachal-news-karsog-mahunag-vil-kanda-bus-started-today-mandi-news-sml421369234","type":"story","status":"publish","title_hn":"करसोग-माहूंनाग वाया कांडा बस शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करसोग-माहूंनाग वाया कांडा बस शुरू
विज्ञापन
करसोग- माहूंनाग बस को हरी झंडी दिखाते विधायक हीरालाल।
- फोटो : Mandi
करसोग (मंडी)। उपमंडल करसोग से माहूंनाग वाया कांडा बस सेवा शुरू हो गई है। रविवार को स्थानीय विधायक हीरालाल ने बस को हरी झंडी दिखाई और लोगों के साथ बस में सफर भी किया। माहूंनाग पहुंचने पर स्थानीय जनता ने हार पहनाकर विधायक सहित परिवहन निगम के कर्मचारियों का जोरदार स्वागत किया।
बस सेवा के शुरू होने से कुफरीधार से आगे 5,000 से अधिक आबादी को लाभ मिलेगा। करसोग से माहूंनाग वाया कांडा होकर लोगों को एक तरफ का 23 रुपये किराया कम चुकाना होगा। समय की भी बचत होगी। कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं की सुविधा को देखते हुए करसोग बस स्टैंड से बस चलने का समय सायं 5 बजे निर्धारित किया है।
इसके बाद रात्रि ठहराव माहूंनाग में होगा। सुबह 7 बजे बस वापस मुख्यालय करसोग लौटेगी। परिवहन निगम ने करसोग से माहूंनाग का किराया भी 59 रुपये टिकटिंग मशीन में फीड कर दिया है। पहले करसोग से माहूंनाग वाया चुराग लोगों को 82 रुपये किराया चुकाना पड़ रहा था। समय भी अधिक लगता था। लंबे समय से चली आ रही मांग के पूरा होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। इसके लिए स्थानीय जनता ने मुख्यमंत्री सहित स्थानीय विधायक और परिवहन निगम का आभार प्रकट किया है। संवाद
विज्ञापन
...
आठ पंचायतों की जनता को मिलेगी सुविधा
करसोग से माहूंनाग बस सेवा से आठ पंचायतों लोअर करसोग, काओ, बगैला, कुफरीधार, कांडी सपनोट, घैनी शैंधल, माहूंनाग और सरतेयोला आदि की जनता को सुविधा मिलेगी। कुफरीधार से माहूंनाग तक रूट का विस्तार करने के लिए बस का ट्रायल इसी साल 14 मई को लिया गया था। विधायक हीरालाल का कहना है कि करसोग से माहूंनाग वाया कांडा बस सेवा आरंभ हो गई है। उन्होंने जनता को बधाई दी है तथा मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री का भी आभार प्रकट किया है।