फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news himachal news Highway could not be restored in Kotropi mand-pathankot road

कोटरोपी में हाईवे नहीं हो पाया बहाल

Sat, 27 Aug 2022 10:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
mandi news himachal news Highway could not be restored in Kotropi mand-pathankot road
कोटरोपी में एनएचएआई की ओर से तैयार की गई सड़क। अभी मार्ग बहाल नहीं हो पाया है। - फोटो : Mandi
पधर (मंडी)। कोटरोपी घटनास्थल में एनएचएआई की ओर से तैयार किए गए नए एनएच के एक छोर पर बनी दलदल की वजह से शनिवार को यातायात बहाल नहीं हो पाया। एनएचएआई ने यहां दिनभर पत्थर और बजरी डालकर सतह को मजबूत करने की कोशिश की।
विज्ञापन

नाले के पानी की निकासी के लिए बड़े पाइप बिछाए गए। सड़क को समतल किया गया। एनएच के एक छोर में जोगिंद्रनगर की तरफ से नई तैयार की गई सड़क की सतह पूरी तरह मजबूत है लेकिन पधर की तरफ पहाड़ी से अभी भी पानी का रिसाव हो रहा है।
विज्ञापन

यहां नाला साथ होने से दलदल बनी हुई है। शनिवार दोपहर बाद अचानक मौसम खराब होते ही फिर बारिश का दौर शुरू हो गया। इस कारण तैयार सड़क की सतह मजबूत नहीं हो पाई। एनएचएआई ने यातायात को बहाल करने का जोखिम नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

28 अगस्त को मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में एनएचएआई किसी भी प्रकार का जोखिम नहीं उठाना चाहता। एनएचएआई के साइट इंजीनियर साहिल जोशी ने कहा कि अब मौसम पर निर्भर है। रविवार को मौसम साफ रहता है तो छोटे वाहनों की आवाजाही को लेकर प्रयास किए जाएंगे। मौसम खराब रहने पर यातायात बहाल नहीं किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed