फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news himachal news Government is preserving the ancient culture: Govind

पुरातन संस्कृति को संरक्षित कर रही सरकार : गोविंद

Sun, 28 Aug 2022 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
mandi news himachal news Government is preserving the ancient culture: Govind
मंडी में इंटेक की ओर से मंडी कलम व लघु चित्रकला के पुनरुत्थान कार्यक्रम में भाग लेती महिलाएं। - फोटो : Mandi
मंडी। राज्य सरकार पुरातन संस्कृति को संरक्षित करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। इसी मकसद से प्रदेश में गुरु-शिष्य परंपरा योजना शुरू की गई है। इसमें पुरानी विधाओं के ज्ञान को बढ़ावा देने के लिए काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

यह बात शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने मंडी में ऐतिहासिक मंडी कलम लघु चित्रकला के पुनरुत्थान परियोजना का शुभारंभ करने के पश्चात कही। यह कार्यक्रम इंटेक (इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज) के मंडी चैप्टर ने आयोजित किया।
विज्ञापन

मंडी कलम लघु चित्रकला में बच्चों को प्रशिक्षण देने में बेहतर कार्य कर रही है। इससे भावी पीढ़ी को पुरातन संस्कृति का बोध और ज्ञान होगा, वहीं संस्कृति को संजोने में उनका योगदान मिलेगा। ऐसे बच्चे जो चित्रकला में रुचि रखते हैं, उन्हें अपनी कला को प्रदर्शित करने में मदद मिलेगी। कहा कि इंटेक ने राज्य में कांगड़ा कलम लघु चित्रकला के पुनरुत्थान में बहुत सराहनीय कार्य किया है। राज्य सरकार हरेक जिले में वहां की पुरानी शैली में विश्राम गृहों का निर्माण करवा रही है, ताकि स्थानीय संस्कृति को संरक्षित रखा जा सके। बाद में शिक्षा मंत्री ने हस्त निर्मित चित्रकलाओं का अवलोकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटेक की राज्य समन्वयक मालविका पठानिया ने मंडी कलम के प्रसिद्ध चित्रकार राजेश की बनाई पेंटिंग शिक्षा मंत्री को भेंट की। मंडी इंटेक के समन्वयक नरेश मल्होत्रा ने संस्था की ओर से मंडी की संस्कृति के संरक्षण में किए जा रहे कार्यों से अवगत करवाया।

कार्यक्रम में नगर निगम महापौर दीपाली जसवाल, उपमहापौर वीरेंद्र भट्ट, उपनिदेशक उच्च शिक्षा सुदेश ठाकुर, इंटेक के जिला सह समन्वयक अनिल शर्मा सहित अन्य गण्यमान्य लोग मौजूद रहे। संवाद
0000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed