फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news, himachal news, Forest Division Officer's office will be opened in Janjehli: Jairam

जंजैहली में खोला जाएगा वनमंडल अधिकारी कार्यालय : जयराम

Mon, 13 Jun 2022 10:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
mandi news, himachal news, Forest Division Officer's office will be opened in Janjehli: Jairam
सराज में मां शिकारी देवी से आशीर्वाद लेते मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। - फोटो : Mandi
थुनाग (मंडी)। जंजैहली में वन मंडल अधिकारी कार्यालय खोला जाएगा। यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार को जंजैहली में कही। सीएम पर्यटन महोत्सव-2000 के समापन समारोह की अध्यक्षता कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने प्राथमिक विद्यालय भलवाड़ को माध्यमिक विद्यालय में स्तरोन्नत करने की घोषणा की।
कहा कि जंजैहली स्थित कमरुनाग मंदिर को धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। यह मामला भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग के साथ उठाया जाएगा। जंजैहली में क्लब महिंद्रा की एक बड़ी पर्यटन परियोजना विकसित की जा रही है, जिसे अगले कुछ महीनों में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने इस अवसर पर करीब 64 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। इससे पहले मुख्यमंत्री ने शिकारी देवी मंदिर में परिवार सहित पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जरोल स्कूल में विज्ञान प्रयोगशाला और संगलवाड़ा स्कूल के भवन का लोकार्पण किया। जंजैहली-बाखली-गाडागुसैणी सड़क पर बाखली खड्ड पर बने पुल, जंजैहली-बाखली-गाडागुसैणी-तुंगासी सड़क, जंजैहली-रायगढ़-शिकारी माता सड़क को स्तरोन्नत, बंथल-सनारली-शंकर देहरा-रायगढ़ सड़क का भी उद्घाटन किया।
जंजैहली में आर्चर्ड प्रभारी के कार्यालय एवं आवासीय भवन, जंजैहली में 33/22 केवी सब स्टेशन, तहसील थुनाग के अंतर्गत जंजैहली में विभिन्न जलापूर्ति योजनाओं के संवर्धन, जंजैहली में निरीक्षण कुटीर, जंजैहली से लंबाथाच तक बाखली खड्ड के दोनों ओर सिंचाई सुविधा और निर्मित वन विश्राम गृह बायला के अतिरिक्त भवन का लोकार्पण किया।

...
इन परियोजनाओं के शिलान्यास
सीएम ने ढीम कटारू में सराज कला मंच, कटारू में शॉपिंग कांप्लेक्स एवं पंचायत समिति अतिथि गृह, ग्राम पंचायत तुंगधार के कुथाह में पंचायत सामुदायिक बहुउद्देश्यीय केंद्र एवं जंजघर का शिलान्यास किया। ग्राम पंचायत बुंगरैल चौक के रैलचौक में बहुउद्देश्यीय सामुदायिक केंद्र, जंजैहली में एसएमएस कार्यालय एवं आवास और चिलमगढ़ में निर्मित किए जाने वाले किसान भवन का शिलान्यास किया।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed