{"_id":"635578c15dbdbb087f40e197","slug":"mandi-news-himachal-news-complete-process-voting-jogindernagar-mandi-news-sml4258528102","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोगिंद्रनगर में बताई मतदान की पूरी प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोगिंद्रनगर में बताई मतदान की पूरी प्रक्रिया
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर में मतदान की पहली चुनावी रिहर्सल में चुनाव प्रक्रिया की जानकारी देते रिटर्निंग अधि?
- फोटो : Mandi
जोगिंद्रनगर (मंडी)। निर्वाचन अधिकारी डॉ. विशाल शर्मा ने पीठासीन अधिकारी एवं मतदान कर्मियों को अपने मोबाइल फोन 24 घंटे ऑन रखने का आह्वान कर कहा कि निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर कार्रवाई तय होगी। लिहाजा निर्वाचन में लगे सभी अधिकारी और कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा से करें।
रविवार को मतदान की पहली रिहर्सल में शामिल 841 मतदान कर्मियों को बिना बताए स्टेशन न छोड़ने के भी निर्देश जारी किए। कहा कि कोविड प्रोटोकोल का पूरा ध्यान रखकर मतदान प्रक्रिया को अमल में लाएं। चुनाव रिहर्सल में मौजूद 12 सेक्टर अधिकारियों को आदर्श आचार संहिता के नियमों की पालना की भी हिदायत दी। रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि 20 महिला मतदान कर्मियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाकर मतदान की प्रक्रिया को जाना।
बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र में इस बार दो मतदान केंद्र ऐसे स्थापित किए जा रहे हैं जिनका संपूर्ण संचालन महिला मतदान कर्मी ही करेंगे। सुरक्षा कर्मी के तौर पर भी महिलाएं ही तैनात रहेंगी। रिहर्सल के दौरान कर्मचारियों को तमाम मतदान प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। इसमें मॉक पोल, ईवीएम और वीवीपैट संचालन के साथ-साथ मतदान प्रक्रिया के दौरान अपनाई जाने वाली विभिन्न गतिविधियों के बारे में बताया। जोगिंद्रनगर में मतदान की दूसरी रिहर्सल 4 नवंबर को होगी। इस मौके पर निर्वाचन विभाग से सहायक मोहन सिंह भी मौजूद रहे। संवाद