फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news himachal news, Bus going from Chamba to Manali got damaged in Jogindernagar

चंबा से मनाली जा रही बस जोगिंद्रनगर में हो गई खराब

Fri, 02 Sep 2022 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
mandi news himachal news, Bus going from Chamba to Manali got damaged in Jogindernagar
जोगिंद्रनगर बस अड्डा पर चंबा से मनाली जा रही निगम की बस खराब होने से आधी रात को बस अड्डा में परेशान - फोटो : Mandi
जोगिंद्रनगर (मंडी)। चंबा से मनाली जा रही एचआरटीसी की बस आधी रात को जोगिंद्रनगर में खराब हो गई। बस में सवार करीब 35 यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। परिवहन निगम की यह बस वीरवार सुबह 11:30 बजे चंबा से मनाली के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन

बस रात को 11:45 बजे जोगिंद्रनगर शहर के पठानकोट पहुंची तो खराब हो गई। बस में मनाली और मंडी के यात्रियों को करीब डेढ़ घंटे तक परेशान होना पड़ा। परिवहन निगम के उच्चाधिकारियों को बस के खराब होने की जानकारी दी। बस अड्डे में मौजूद निगम की अन्य बस को मनाली भेजा गया।
विज्ञापन

करीब डेढ़ घंटे तक यात्री परेशान हुए। बस के खराब होने पर कुछ यात्रियों का गुस्सा भी फूटा लेकिन पुलिस टीम ने गुस्साए यात्रियों को शांत करवाया। जोगिंद्रनगर बस डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक गोपाल ने बताया कि उन्हें आधी रात को जैसे ही चंबा से मनाली जा रही परिवहन निगम की बस के खराब होने की सूचना मिली तो उन्होंने बस अड्डे में रात्रिकालीन सेवा में मौजूद निगम के कर्मचारियों को समस्या के समाधान की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर बस अड्डा के प्रभारी रमेश ने बताया कि जोगिंद्रनगर बस डिपो की बस को मनाली भेजा। परिवहन निगम के मंडलीय प्रबंधक धर्मशाला राजकुमार जरियाल ने कहा कि चंबा से मनाली जा रही परिवहन निगम की बस की ब्रेकडाउन हो जाने से जोगिंद्रनगर में यात्रियों को कुछ परेशानी झेलनी पड़ी। जोगिंद्रनगर बस डिपो से निगम की दूसरी बस की व्यवस्था कर यात्रियों को मनाली भेजा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed