{"_id":"6383a5a2fba7d961367251b5","slug":"mandi-news-himachal-news-atharva-xi-won-the-match-by-six-runs-mandi-news-sml4291446145","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: अथर्व एकादश ने छह रन से जीत लिया मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: अथर्व एकादश ने छह रन से जीत लिया मैच
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। क्रिकेट अकादमी सुंदरनगर ने रविवार को राजकीय बहुतकनीकी खेल मैदान में अंडर-16 वर्ग में अथर्व एकादश और वैभव एकादश के मध्य ट्रॉफी मैच करवाया। इसमें अथर्व एकादश ने वैभव एकादश को छह रन से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की।
क्रिकेट अकादमी के संयोजक रविकांत जम्वाल ने बताया कि अथर्व एकादश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 151 रन बनाए। इसमें आदर्श ने 37, निकुंज ने 28, अंशुल और अथर्व सैनी ने 24-24 और हिमांशु ने 20 रन बनाए। वैभव एकादश की ओर से राजवीर ने 3, उर्जित, वैभव और दिवांश ने 2-2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वैभव एकादश की टीम 145 रन पर आउट हो गई।
इसमें वैभव ने 70, आर्यन ने 20, मुकेश ने 18, सुहान ने 16 और उर्जित ने 10 रन बनाए। अथर्व एकादश की ओर से शुभम ने 4, आदर्श ने 3, आर्यन ने 2 और शिवांश ने 1 विकेट लिया। टीम इंडिया की सदस्य रही नीना चौधरी ने विजेता टीम को ट्रॉफी और स्मतिचिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर क्रिकेट अकादमी के संयोजक एवं कोच रविकांत जम्वाल, समाजसेवक सुरेंद्र कुमार और खिलाड़ियों के अभिभावक भी मौजूद रहे। संवाद