फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news himachal news 7 shops got vacated in Juni Khad

खतरे के निशान पर ज्यूणी खड्ड, गोहर में 7 दुकानें करवाई खालीं

Sun, 21 Aug 2022 11:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 11:19 PM IST
विज्ञापन
mandi news himachal news 7 shops got vacated in Juni Khad
गोहर (मंडी)। क्षेत्र की ज्यूणी खड्ड के खतरे के निशान तक पहुंचने के बाद गोहर प्रशासन ने बस स्टैंड गोहर के समीप सात दुकानों को खाली करवा दिया है।
विज्ञापन

भारी बारिश के कारण गोहर बाजार से निकलने वाली ज्यूणी खड्ड के तटीय भाग पर दुकानों का निर्माण कई दशकों से हुआ है।
खड्ड के उफान पर आने के बाद एसडीएम गोहर ने बाजार का मौका कर खतरे की जद में आ रही दुकानों को तुरंत खाली करने के निर्देश जारी किए हैं। एसडीएम ने गोहर पंचायत को निर्देश दिए है कि खतरे में आ रही दुकानों को खाली किया जाए।

गोहर पंचायत की प्रधान अमरावती ने बताया कि प्रशासन के निर्देशानुसार सात दुकानों को खाली करने के निर्देश दिए गए हैं।
इन्हें खाली करवा दिया गया है। भारी बारिश ने गोहर बाजार में कोहराम मचा दिया है। आसपास के नालों और रास्तों का पानी गोहर बाजार में मलबे समेत पहुंचा है। रविवार को मौसम साफ होने के बाद हालात सामान्य होने लगे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed