फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news, himachal news, 1228 polling parties will leave tomorrow for polling stations in Mandi

मंडी में मतदान केंद्रों के लिए कल रवाना हो जाएंगी 1228 पोलिंग पार्टियां

Tue, 26 Oct 2021 10:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
mandi news, himachal news, 1228 polling parties will leave tomorrow for polling stations in Mandi
मंडी। संसदीय क्षेत्र मंडी के उपचुनाव में 30 अक्तूबर को होने वाले मतदान के लिए बुधवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। इसके बाद रैलियां, रोड शो और जनसभाएं नहीं होंगी। प्रत्याशी डोर टू डोर जाकर प्रचार कर सकेंगे।
विज्ञापन

28 अक्तूबर को जिला मंडी में 1228 पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दी जाएंगी। मतदान केंद्रों में करीब चार हजार पुलिस जवानों का पहरा रहेगा। पांच हजार से अधिक सरकारी अधिकारी और कर्मचारी मतदान केंद्रों में ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। मंगलवार को ही पुलिस जवानों की रवानगी अपने-अपने केंद्रों के लिए शुरू हो गई है।
विज्ञापन

मंडी संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव में मतदान के लिए 2365 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 1228 मतदान केंद्र मंडी जिले में ही हैं। हर पोलिंग बूथ पर करीब 8-8 कर्मचारी तैनात रहेंगे। इनमें हर बूथ पर चार मतदान कर्मियों के अलावा दो सुरक्षा कर्मी, एक बूथ स्तरीय अधिकारी और कोरोना के चलते स्वास्थ्य सुरक्षा नियमों के पालन के लिए एक स्वास्थ्य कर्मी ड्यूटी पर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी अरिंदम चौधरी ने बताया कि तीसरी और अंतिम रिहर्सल 27 अक्तूबर को होगी। 28 अक्तूबर की सुबह पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी जाएंगी।
....
106 बसें रहेंगी बुक, दुर्गम क्षेत्रों से नहीं लौटेंगी बसें
मंडी जिले में 106 बसें चुनावी ड्यूटी के दौरान अधिकारियों-कर्मचारियों को छोड़ने के लिए तैनात रहेंगी। 28 और तीस अक्तूबर को ये बसें अधिकारियों और कर्मचारियों को पोलिंग स्टेशन तक छोड़ेंगी और लाएंगी। संबंधित परिवहन निगम के डिपो से इनकी व्यवस्था होगी।
इनमें से कुछ बसें तो कर्मचारियों को छोड़कर लौट आएंगी लेकिन दुर्गम क्षेत्रों में जाने वाली बसें नहीं लौट सकेंगी। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को इन तीन दिनों में आवागमन के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। मंडलीय प्रबंधक परिवहन संतोष कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग की मांग के बाद बसों और स्टाफ का प्रबंध करने के आदेश दे दिए गए हैं। इस दौरान बसों के साथ 200 से अधिक निगम के चालक-परिचालक भी जाएंगे। लोकल रूट प्रभावित न हो, इसके लिए विशेष बंदोबस्त किए गए हैं।
....
ग्लव्स पहन कर ही ईवीएम का बटन दबाने की अनुमति
निर्वाचन अधिकारी अरिंदम चौधरी ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर मतदान प्रक्रिया में खास सावधानी बरती जाएगी।
पोलिंग स्टेशनों को मतदान से पहले और बाद में पूरी तरह सैनिटाइज किया जाएगा । मतदान कर्मियों को मास्क, फेस शील्ड, ग्लव्ज इत्यादि दिए जाएंगे। इसके साथ ही सभी मतदाताओं को भी मास्क और ग्लव्स दिए जाएंगे। मतदाताओं को ग्लव्स पहन कर ही ईवीएम का बटन दबाने की अनुमति होगी।
...
6 जिलों के करीब 13 लाख वोटर चुनेंगे मंडी का सांसद
मंडी संसदीय क्षेत्र में कुल 1299756 मतदाता हैं। इनमें 638756 महिला मतदाता और 647619 पुरुष मतदाता हैं। सर्विस वोटर की संख्या 13374 हैं।
विदेश में रह रहे 2 प्रवासी निर्वाचक हैं। इसके अलावा तीसरे जेंडर के 5 मतदाता हैं। मंडी संसदीय क्षेत्र के तहत 6 जिलों के कुल 17 विधानसभा क्षेत्र आते हैं, इनमें मंडी के 9 विधानसभा क्षेत्रों के अलावा कुल्लू के चार, शिमला का रामपुर और चंबा के भरमौर क्षेत्र के साथ किन्नौर और लाहौल स्पीति विस क्षेत्र शामिल हैं। मंडी का धर्मपुर क्षेत्र हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

...
सीएम समेत कई दिग्गजों की साख दांव पर
उपचुनावों में सीएम समेत कई दिग्गजों की साख दांव पर है। मंडी संसदीय उपचुनाव में सीएम समेत मंडी जिले के आठ विधायकों की अग्निपरीक्षा होगी। सदर के भाजपा विधायक अनिल शर्मा अभी तक चुनावी प्रचार में सामने नहीं आए हैं। बात तय है कि अगर सात में से किसी भी विधायक के क्षेत्र से लीड नहीं आई तो 2022 में टिकट कट भी सकता है। कांग्रेस भी पूरी तरह से कमबैक की तैयारी में है। यहां वीरभद्र परिवार की प्रतिष्ठा दांव पर है।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed