फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Mandi farmer Jairam Saini honored with Billionaire Farmer Award

Mandi News: मंडी के किसान जयराम सैनी बिलेनियर फार्मर अवार्ड से सम्मानित

Sun, 10 Dec 2023 11:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Dec 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
Mandi farmer Jairam Saini honored with Billionaire Farmer Award
सुंदरनगर (मंडी)। नाचन विधानसभा क्षेत्र के ढाबण गांव से संबंध रखने वाले जयराम सैनी को बिलेनियर फार्मर अवार्ड से नवाजा गया है। यह पुरस्कार उन्हें राष्ट्रीय मिलेनियर किसान सम्मान समारोह-2023 पूसा नई दिल्ली में प्रदान किया गया। कृषि जागरण की ओर से 6 से 8 दिसंबर तक आयोजित किए गए राष्ट्रीय सम्मान समारोह में देशभर के सराहनीय कार्य करने वाले किसानों को सम्मानित करने के लिए यह समारोह आयोजित किया गया था। कृषि विज्ञान केंद्र मंडी स्थित सुंदरनगर की ओर जिलाभर से लगभग 100 किसानों को नामित किया था। इसमें से जयराम सैनी को बिलेनियर फार्मर अवार्ड की श्रेणी में स्टेट अवार्ड से नवाजा गया। उन्हें यह पुरस्कार केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और राज्य मंत्री ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार साध्वी निरजंन ज्योति ने प्रदान किया। जयराम सैनी ने इसी वर्ष टमाटर की खेती कर एक करोड़ से अधिक की आमदनी अर्जित की है। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) के प्रभारी वैज्ञानिक डाॅ. पंकज सूद ने बताया कृषि विज्ञान केंद्र से नामित जिला के तीन अन्य किसानों कुंदन लाल, खेम सिंह चौहान और हेत राम को भी मिलेनियर फार्मर अवार्ड श्रेणी में पुरस्कार प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed