फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Mandi district topped online admission in pre-primary classes

प्री-प्राइमरी कक्षाओं में ऑनलाइन दाखिला देने में मंडी जिला अव्वल

Thu, 01 Oct 2020 10:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Mandi district topped online admission in pre-primary classes
मंडी। प्री-प्राइमरी कक्षाओं में ऑनलाइन पंजीकरण में जिला मंडी ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। जिले के 3966 नौनिहालों का ऑनलाइन दाखिला हुआ है। दूसरे स्थान पर कांगड़ा जिला है, जहां 3949 बच्चों ने दाखिला लिया। तीसरे स्थान पर रहे चंबा जिला में 3514 बच्चों ने दाखिला लिया है। मंडी जिला के परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा बलबीर भारद्वाज ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्री-प्राइमरी कक्षाओं के ऑनलाइन पंजीकरण में मंडी जिले की औसत 7.8 है। यह प्रदेशभर के जिलों में सबसे ज्यादा है। पूरे प्रदेश की औसत 7.2 है। उन्होंने कहा कि मंडी जिले के कुल 22 प्राथमिक शिक्षा खंडों में सबसे ज्यादा पंजीकरण खंड चच्योट-एक में हुआ है। चच्योट-एक 426, चच्योट दो में 108, चौंतड़ा एक में 173, चौंतड़ा दो में 115, द्रंग एक में 198, द्रंग दो में 201, धर्मपुर एक में 93, धर्मपुर दो में 124, बल्ह में 252, रिवालसर में 143, सदर-एक में 186, सदर दो में 99, सराज एक में 182, सराज दो में 222, साइगलू में 155, सुंदरनगर एक में 325, सुंदरनगर दो में 182, औट में 68, करसोग में 268, करसोग दो में 146, गोपालपुर एक में 138, गोपालपुर दो में 162 दाखिले हुए हैं। इसके लिए कोर टीम सदस्य मोहन सिंह, बलविंद्र, सिंह, कपिल राव, विजय कुमार, अनीता कुमारी, सुमन परमार, सहित अन्य अध्यापकों का विशेष योगदान रहा है।
विज्ञापन

...
विशेष सजावटी कमरे तैयार
कोविड-19 की वजह से नर्सरी और केजी कक्षाओं में बच्चों का ऑनलाइन पंजीकरण चल रहा है। जिला समन्वयक वीरेंद्र पाल ने बताया कि सरकारी स्कूलों में अब प्री-प्राइमरी कक्षाओं में बच्चों के लिए विशेष सजावटी कमरे तैयार किए गए हैं। इसमें दीवारों पर विभिन्न गतिविधियों पर आधारित सुंदर पेंटिंग, रंगीन पाठ्य सामग्री आदि शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed