फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Mandi culture will be seen on the duty path of Delhi

Mandi News: दिल्ली के कर्तव्य पथ पर दिखेगा मंडी की संस्कृति

Thu, 26 Dec 2024 07:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 26 Dec 2024 07:40 AM IST
विज्ञापन
Mandi culture will be seen on the duty path of Delhi
गणतंत्र दिवस पर हिस्सा लेने से पहले मंडी में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रस्तुति देतीं संगीत सदन
मंडी। मंडी जिला के 30 कलाकार 26 जनवरी को दिल्ली के कर्तव्य पथ पर अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। संगीत सदन अकादमी मंडी के इन कलाकारों में 15 लड़के और 15 लड़कियां शामिल हैं, जो वीरवार को दिल्ली के लिए रवाना होंगे। अगले एक महीने तक ये कलाकार दिल्ली में अपनी तैयारी को और पुख्ता करेंगे।
विज्ञापन

मंडी के कलाकार अपनी पारंपरिक ज्वेलरी और वेशभूषा में नजर आएंगे और उनकी 15 मिनट की प्रस्तुति में हर कलाकार की नाटी (लोक नृत्य) अलग होगी। विशेष बात यह है कि इस बार अधिकतर कलाकार गांवों से हैं। पिछली बार संगीत सदन अकादमी के 10 कलाकारों की बेहतरीन परफॉर्मेंस के आधार पर इस बार 30 कलाकारों का चयन किया गया है।
विज्ञापन

मंडी जिले के युवा कलाकारों के लिए यह दूसरा मौका है जब वे कर्तव्य पथ पर अपनी प्रस्तुति देंगे। कलाकारों के साथ संगीत अकादमी के इंचार्ज उमेश भारद्वाज और इशा डोगरा भी दिल्ली जाएंगी। दिल्ली जाने से पहले, इन कलाकारों ने बुधवार को स्वर्गीय हेमकांत कात्यायन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नागरी नृत्य पेश किया। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव ओकांर शर्मा और उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन समेत कई गणमान्य व्यक्तियों ने युवतियों की परफॉर्मेंस की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन












यह विद्यार्थी लेंगे हिस्सा
लड़कों में राहुल, बॉबी, भुवनेश्वर, समीर, रोहित, पीयूष, मोहित, जतिन, सुशील, जीत सिंह, लोकेश, अदित्य, पवन, अक्षय, हनी और लड़कियों में अंजली, श्रेया, शबू, सलोनी, कात्यानी, लोकप्रिया, बिशाखा, लविशा, प्रियंका, निकिता, प्रिति, भारती, नीरजा, दुर्वा, संतोष हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed