{"_id":"6a32a2688b0e40b384000c49","slug":"mandi-college-class-iv-employee-dies-after-consuming-a-poisonous-substance-mandi-news-c-90-1-ssml1024-201157-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: मंडी कॉलेज के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की जहरीला पदार्थ खाने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: मंडी कॉलेज के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की जहरीला पदार्थ खाने से मौत
विज्ञापन
घर लौटते समय सुनसान स्थान पर उठाया कदम
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी में 16 वर्षों से कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ओम प्रकाश (43) ने बीते मंगलवार को जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ओम प्रकाश ग्राम पंचायत मझवाड़ के निवासी थे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि बीते मंगलवार को वह घर से मंडी जाने की बात कहकर निकले थे। लौटते समय घर से करीब दो किलोमीटर पहले एक सुनसान स्थान पर उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद उन्होंने अपनी पत्नी को फोन कर इसकी सूचना दी। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। ओम प्रकाश अपने पीछे पत्नी और 21 वर्षीय बेटे को छोड़ गए हैं। एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।