फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi byelection, now start won-defeat discuss

दिनभर चलता रहा चुनावी परिणाम की चर्चाओं का दौर

Sun, 31 Oct 2021 10:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
mandi byelection, now start won-defeat discuss
मंडी शहर के एक टी स्टाल पर चाय की चुस्कियों के साथ उपचुनाव के परिणामों पर चर्चा करते हुए सीनियर सि? - फोटो : Mandi
मंडी। संसदीय क्षेत्र मंडी के उपचुनाव में मतदान के बाद नतीजों पर जोरदार बहस शुरू हो गई है। जिला मुख्यालय मंडी सहित जिले के सभी बाजारों में दिनभर नतीजों पर चर्चा हुई। शहर के सभी टी स्टालों पर लोगों में चुनावी बहस छिड़ी रही।
विज्ञापन

समूहों में बैठे लोग चाय की चुस्कियों के साथ अपने-अपने दलों और प्रत्याशियों की जीत के दावे करते रहे। कहां किसको लीड मिलेगी, किस क्षेत्र में क्यों कम वोटिंग हुई और किस क्षेत्र में अधिक वोटिंग हुई, पर चर्चाओं का दौर रहा। शहर की इंदिरा मार्केट, सेरी मंच में नतीजों पर गुना भाग होता रहा।
विज्ञापन

चुनाव प्रचार के बाद राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता और नेता अचानक दिखने बंद हो गए हैं। या यू कहें कि नेता थकान मिटाने के लिए दिनभर अपने घरों में परिवारों के साथ रहे। उधर, अब चुनावी नतीजों के लिए लोग दो नवंबर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
दिनभर घर पर रहीं प्रतिभा सिंह
प्रतिभा सिंह: प्रत्याशियों ने अपने घरों में रहकर दिनभर कार्यकर्ताओं और समर्थकों से फीडबैक लिया। कांग्रेस की प्रत्याशी प्रतिभा सिंह दिनभर घर पर रहीं। इस दौरान वह कार्यकर्ताओं से मिलती रहीं और उनसे फीडबैक लेती रहीं। इसके साथ ही उन्होंने फोन पर भी कार्यकर्ताओं से बातचीत की।

...
अखबारों और सोशल मीडिया में सक्रिय रहे ब्रिगेडियर कुशाल
भाजपा के प्रत्याशी ब्रिगेडियर कुशाल ठाकुर ने रविवार को रोजाना की भांति सुबह जल्दी उठकर पूजा पाठ करने के बाद अपने घर के आंगन में बैठकर दिनभर अखबारों को पढ़ा और सोशल मीडिया में सक्रिय रहे। इसके साथ ही अपने घर पर कई कार्यकर्ताओं से भी मिले और फीडबैक लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed