फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Mandi: As soon as the fair is over, the gods and goddesses leave for the temples.

मंडी : मेला संपन्न होते ही देवी-देवता देवालयों के लिए रवाना

Wed, 09 Mar 2022 11:41 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
Mandi: As soon as the fair is over, the gods and goddesses leave for the temples.
मंडी अंतरराष्ट्रीय महाशिवरत्रि महोत्सव के समापन के बाद वापस जाती बार वाद्ययंत्र बजाते बंजतरी। - फोटो : Mandi
मंडी। सात दिनों तक चले अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि मेले के संपन्न होने के बाद सभी देवी-देवता अपने-अपने देवालयों की तरफ रवाना हो रहे हैं। इससे बुधवार को मंडी शहर से रौनक गायब रही।
विज्ञापन

मौसम साफ रहने के कारण बुधवार को शहरवासियों ने पड्डल मेला मैदान में जमकर खरीदारी की। गौरतलब है कि महाशिवरात्रि मेला शुरू होने पर लोगों ने मेला मैदान में सजी दुकानों पर मोल भाव, सामान की गुणवत्ता की जांच-परख की। अब मेला संपन्न होने पर शहर के लोग सामान की खरीदारी करने के लिए उमड़ रहे हैं। अधिकांश छोटे कारोबारियों ने अपना सामान बेचने के लिए आईटीआई चौक के बाहर सड़क पर दुकानें सजा दी हैं।
विज्ञापन

इससे राहगीरों को चलने में परेशानी झेलनी पड़ी। इस दौरान हर सामान का दाम सौ, डेढ़ सौ से पचास रुपये तक गिर गए। सामान लेने के लिए लोगों की भारी भीड़ मेले में जुटी रही। मैदान में अभी नए स्टॉल लग रहे हैं। सांस्कृतिक संध्या वाले पंडाल और प्रदर्शनी पंडाल खाली होने पर वहां नए स्टॉल लगाए जा रहे हैं। मौसम ठीक रहा तो कारोबारियों को अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद है। बुधवार को मौसम में गर्माहट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed