Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi abhishek awasthi first indian origin mayor greater bendigo australia

हिमाचल: ऑस्ट्रेलिया में मंडी के अभिषेक का बड़ा मुकाम, बने ग्रेटर बेंडिगो शहर के पहले भारतीय मूल के महापौर

Tue, 10 Nov 2026 12:48 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी। Published by: Ankesh Dogra Updated Tue, 10 Nov 2026 12:48 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के मंडी निवासी अभिषेक अवस्थी ने ऑस्ट्रेलिया में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। डिप्टी मेयर की जिम्मेदारी निभाने के बाद अब उन्हें ग्रेटर बेंडिगो शहर का महापौर चुना गया है। वह इस पद पर पहुंचने वाले शहर के पहले भारतीय मूल के व्यक्ति हैं और उनका कार्यकाल एक वर्ष का रहेगा।

विज्ञापन
mandi abhishek awasthi first indian origin mayor greater bendigo australia
ग्रेटर बेंडिगो के पहले भारतीय मूल के मेयर बने अभिषेक - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर के निवासी अभिषेक अवस्थी ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी पहचान और उपलब्धि से प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य में स्थित ग्रेटर बेंडिगो शहर में अब वह महापौर की जिम्मेदारी संभालेंगे। इससे पहले वह इसी शहर में डिप्टी मेयर के पद पर कार्यरत थे। अभिषेक इस पद पर पहुंचने वाले ग्रेटर बेंडिगो के पहले भारतीय मूल के महापौर बन गए हैं।

विज्ञापन

नौ नवंबर को ग्रेटर बेंडिगो के द कैपिटल थिएटर में आयोजित समारोह में अभिषेक अवस्थी ने महापौर पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण के साथ ही उन्होंने आधिकारिक रूप से अपना कार्यभार संभाल लिया। वर्ष 2026-27 के लिए उनका कार्यकाल एक साल का होगा। ऑस्ट्रेलिया की स्थानीय निकाय व्यवस्था के तहत महापौर और उपमहापौर का कार्यकाल सामान्यतः एक वर्ष का होता है, जबकि काउंसिलरों का चुनाव चार साल के लिए किया जाता है।

विज्ञापन

सर्वसम्मति से महापौर चुने जाने पर अभिषेक अवस्थी ने अपने साथी काउंसिलरों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों को भी दिया। अभिषेक ने कहा कि वह शहरवासियों की उम्मीदों पर खरा उतरने और उनके हितों के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम करने का प्रयास करेंगे। इस चुनाव में एंड्रिया मेटकॉफ को उपमहापौर चुना गया है। मंडी के अभिषेक अवस्थी की इस उपलब्धि से हिमाचल प्रदेश में भी खुशी का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed