Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Major action: Mandi police freeze assets worth ₹57 lakh acquired through drug-related proceeds

मंडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नशा तस्करी की कमाई से खरीदी 57.92 लाख की संपत्ति फ्रीज, देखें वीडियो

Tue, 17 Nov 2026 07:02 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 17 Nov 2026 07:02 PM IST
सार

जिन संपत्तियों पर कार्रवाई हुई है, उनमें महिंद्रा थार गाड़ी प्रमुख है। इसकी कीमत 23 लाख 92 हजार 70 रुपये आंकी गई है। 

विज्ञापन
Major action: Mandi police freeze assets worth ₹57 lakh acquired through drug-related proceeds
मंडी पुलिस ने नशे से कमाई 57 लाख की संपत्ति फ्रीज की। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

नशे के काले कारोबार से अर्जित संपत्ति पर शिकंजा कसते हुए मंडी पुलिस ने 57.92 लाख रुपये की संपत्ति फ्रीज करवाई है। इसमें 23.92 लाख रुपये की महिंद्रा थार और पुरानी मंडी स्थित मकान की चौथी मंजिल पर बने तीन कमरों का आवासीय सेट (मूल्य 34 लाख रुपये) शामिल है। सक्षम प्राधिकारी एवं प्रशासक, सफेमा एवं एनडीपीएस अधिनियम नई दिल्ली ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। सदर थाना मंडी में 31 मार्च 2025 को एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 और 29 के तहत दर्ज प्राथमिकी में पुरानी मंडी निवासी यतिन कपूर के कब्जे से छह ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के वित्तीय लेनदेन और संपत्तियों की जांच की। जांच के आधार पर थाना सदर पुलिस ने 15 अक्तूबर 2026 को एनडीपीएस अधिनियम की धारा 68एफ के तहत संपत्ति फ्रीज करने का आदेश जारी किया था।

विज्ञापन




 

Trending Videos

जांच में यतिन कपूर की तीन आकलन वर्षों में कुल सकल आय 16,91,019 रुपये
जांच में यतिन कपूर की तीन आकलन वर्षों में कुल सकल आय 16,91,019 रुपये और सुषमा कपूर की पांच आकलन वर्षों की कुल सकल आय 24,38,386 रुपये पाई गई। दोनों की संयुक्त सकल आय 41,29,405 रुपये बनती है। पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत अवैध कारोबार से अर्जित संपत्ति की पहचान कर उसे फ्रीज करने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

13 संपत्तियों का ब्योरा था भेजा
पुलिस ने सक्षम प्राधिकारी के समक्ष कुल 13 संपत्तियों का ब्योरा प्रस्तुत किया था। इनमें से अन्य 11 संपत्तियों को वैध आय के दायरे में मानते हुए फ्रीजिंग से मुक्त रखा गया है। फ्रीज की गई संपत्तियों की खरीद के लिए बताए गए आय के स्रोत और गोल्ड लोन के दावे प्रमाणित नहीं हो सके। अब इन संपत्तियों को सक्षम प्राधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना बेचा या हस्तांतरित नहीं किया जा सकेगा।

विज्ञापन

पहली बार गिरफ्त में आया और कस गया शिकंजा
24 वर्षीय यतिन कपूर पहली बार ही पुलिस की गिरफ्त में आया था, हालांकि वह पहले से रडार पर था। पिता की मौत के बाद परिवार कर्ज में डूबा था और आर्थिक स्थिति बेहद खराब थी। लेकिन करीब दो साल में ही उसने कर्ज चुकाने के साथ महंगी गाड़ियां और बहुमंजिला मकान खड़ा कर लिया। 12वीं पास अविवाहित यतिन की मां घर की निचली मंजिल में कन्फेक्शनरी की दुकान चलाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed