फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Main pipeline of Taurkhola drinking water scheme damaged by landslide.

Mandi News: भूस्खलन से टौरखोला पेयजल योजना की मुख्य पाइपलाइन क्षतिग्रस्त

Fri, 21 Aug 2026 12:23 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Main pipeline of Taurkhola drinking water scheme damaged by landslide.
6 पंचायतों में 4 दिन तक ठप रहेगी पानी की आपूर्ति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
टिहरा (मंडी)। क्षेत्र में हाल ही में हुई भारी बारिश और खरजनू टैंक के पास मझयार में हुए भूस्खलन के कारण उठाऊ पेयजल योजना टौरखोला और बहु ग्राम की मुख्य पाइपलाइन बुरी क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना से जल शक्ति विभाग को लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है, वहीं क्षेत्र के अधिकतर गांवों में अगले तीन से चार दिनों तक पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहने की संभावना जताई गई है। पाइपलाइन टूटने से टिहरा, कोट, ग्रयोह, कांगो का गहरा, सरौन और चोलथरा पंचायतों के अंतर्गत आने वाले कई गांवों में जलापूर्ति बाधित रहेगी। इससे स्थानीय निवासियों को आगामी कुछ दिनों तक पेयजल की भारी किल्लत झेलनी पड़ सकती है।

जल शक्ति विभाग उपमंडल टिहरा के सहायक अभियंता धर्मपाल गुप्ता ने बताया कि क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत व पुनर्स्थापना का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए पाइपलाइन को पूरी तरह ठीक करने में 3 से 4 दिन का समय लगेगा। विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों के सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे संकट के इस समय में उपलब्ध पानी का संयम व सावधानी से उपयोग करें और किसी भी प्रकार की बर्बादी न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed