फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Mahendra Thakur was given the command of Primary Teachers Association Bagsyad

Mandi News: महेंद्र ठाकुर को प्राथमिक शिक्षक संघ बगस्याड़ की कमान

Mon, 21 Apr 2025 11:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Mahendra Thakur was given the command of Primary Teachers Association Bagsyad
प्राथमिक शिक्षक संघ बगस्याड की नवनियुक्त कार्यकारणी। स्रोत संगठन
मंडी। प्राथमिक शिक्षक संघ बगस्याड़ के सोमवार को चुनाव करवाए गए। इसमें महेंद्र ठाकुर को निर्विरोध प्रधान चुना गया है। चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में प्राथमिक शिक्षक खंड सराज प्रथम के अध्यक्ष धनी राम व महासचिव ताराचंद, चच्योट प्रथम के जनरल महासचिव टेक चंद उपस्थित रहे।
विज्ञापन

चित्र सिंह ठाकुर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मोहर सिंह महासचिव, दौलत राम कोषाध्यक्ष, गुलाबा देवी महालेखाकार, विशाल चंद और टेक चंद सह सचिव, लुदरमणि शर्मा मुख्य सलाहकार चुने गए।
विज्ञापन

महिला प्रकोष्ठ में चूड़ावंती अध्यक्ष, राधा देवी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मीना कुमारी महासचिव, चेतना देवी कोषाध्यक्ष, इंदिरा देवी महालेखाकार, बिपाशा देवी सह सचिव, उप प्रधान अविनाश कुमारी, सदस्य थर्मा देवी व पार्वती को चुना गया। इसके अलावा प्राथमिक शिक्षक संघ की कार्यकारिणी में संगठन मंत्री के रूप में मनोहर लाल एवं भागचंद, उप प्रधान गोपाल शर्मा, टेकचंद, नंद लाल, लेखाकार कमलेश कुमार एवं तीर्थराज चुने गए। प्रेस सचिव भीमसेन एवं करतार सिंह, कार्यालय सचिव घनश्याम, भंडार नियंत्रक फागनू राम, प्रवक्ता इंदर सिंह व केवल कृष्ण चुने। विशेष आमंत्रित सदस्यों में इंदर सिंह वर्मा, डोला राम, गिरधारी लाल व महेंद्र कुमार को चुना गया। प्राथमिक शिक्षक संघ बगस्याड़ की कार्यकारिणी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed