{"_id":"678e93d561120b6f78007c98","slug":"mahashivratri-gods-and-goddesses-of-one-region-will-sit-together-mandi-news-c-90-1-mnd1001-145776-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाशिवरात्रि : एकसाथ विराजेंगे एक क्षेत्र के देवी-देवता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाशिवरात्रि : एकसाथ विराजेंगे एक क्षेत्र के देवी-देवता
विज्ञापन
देव सदन मंडी में आयोजित महाशिवरात्रि मेला की आम सभा में मौजूद कमेटी सदस्य व अन्य । संवाद
- फोटो : भीमराव आंबेडकर राजकीय महिला महाविद्यालय संपर्क मार्ग।
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव में शिरकत करने वाले देवी-देवताओं के विराजमान होने के स्थल में बदलाव किया जाएगा। वल्लभ कॉलेज मैदान में विराजमान होने वाले अधिकतर देवी-देवताओं को इस बार पड्डल मैदान की सीढि़यों पर जिला खेल अधिकारी के कार्यालय तक बैठाया जाएगा। महाशिवरात्रि महोत्सव के लिए आयोजित जनरल हाउस में यह फैसले लिए गए। बैठक विधायक चंद्रशेखर की अध्यक्षता में हुई।
महाशिवरात्रि महोत्सव में इस बार क्षेत्र विशेष के देवी-देवताओं को एक साथ बैठाया जाएगा। यानी चौहारघाटी के देवी-देवताओं के दर्शन एक साथ हो सकेंगे। ऐसे ही स्नोर घाटी, बल्ह घाटी, सराज घाटी के देवी-देवता एक साथ विराजेंगे।
एक ही कतार में लोग देवी-देवताओं के दर्शन कर सकेंगे। इससे काॅलेज मैदान में उड़ने वाली धूल से भी राहत मिलेगी। वल्लभ महाविद्यालय कैंपस में बहुमंजिला भवन का निर्माण होने से पिछले कुछ सालों से देवी-देवताओं के बैठने का स्थल सिकुड़ गया है। सर्व देवता सेवा समिति ने पिछले साल कुछ देवी-देवताओं को पड्डल स्टेडियम की सीढि़यों पर विराजमान किया था। अब की बार पिछले साल की अपेक्षा अधिक देवी-देवताओं को स्टेडियम की सीढि़यों में विराजमान करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
...
मेले में शहर होगा जगमग
मेले के दौरान शहर के सभी देवालयों, ऐतिहासिक भवनों और महत्वपूर्ण स्थलों की विशेष साज सज्जा की जाएगी। ये जगहें रोशनी से जगमग होंगी। इस दौरान शहर की सजावट होगी और तोरण द्वार भी लगाए जाएंगे।
...
योजनाओं की जानकारी देने को लगेंगी प्रदर्शनियां
मेले के दौरान प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी देने के लिए पड्डल में विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। इसमें प्रदेश सरकार के द्वारा किए कार्यों तथा ऐतिहासिक उपलब्धियों को दर्शाया जाएगा।
....
मेले में साफ सफाई की होगी पूरी व्यवस्था
मेले में साफ-सफाई की व्यवस्था चाक चौबंद की जाएगी। दुकानदारों को भी इसके बारे में जागरूक किया जाएगा। जगह-जगह अस्थायी शौचालय स्थापित होंगे। मेले में पड्डल मैदान, छोटा पड्डल, रेहड़ी फड़ी स्थल की नीलामी लेने वाली फर्मों को मेले में साफ-सफाई रखने, पानी की निकासी करने और मेला समाप्त होने पर मैदान को पहले की भांति तैयार करने की शर्त के साथ ही नीलामी की जाएगी।
000