{"_id":"6ab9227669c747ac6606f4f5","slug":"sarkaghat-team-wins-in-basketball-cbse-mandi-team-wins-in-hockey-mandi-news-c-90-1-ssml1045-215233-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बास्केटबाल में सरकाघाट, हॉकी में सीबीएसई मंडी की टीम विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बास्केटबाल में सरकाघाट, हॉकी में सीबीएसई मंडी की टीम विजेता
विज्ञापन
जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता के तीसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटगढ़ में चल रही जिला स्तरीय अंडर-19 छात्र खेल प्रतियोगिता के तीसरे दिन रविवार को खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का समापन सोमवार को उपनिदेशक उच्च शिक्षा यशवीर सिंह करेंगे।
बास्केटबाल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरकाघाट की टीम ने प्रथम स्थान हासिल कर विजेता का खिताब जीता। जबकि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सीबीएसई मंडी की टीम उपविजेता रही। हॉकी में सीबीएसई मंडी की टीम विजेता और सरकाघाट की टीम उपविजेता रही। बैडमिंटन में बल्ह ब्लॉक की टीम ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि सरकाघाट की टीम दूसरे स्थान पर रही।
बॉक्सिंग के 91 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटगढ़ के निखिल ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में उनका सामना राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ध्वाल के खिलाड़ी से हुआ। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विभिन्न मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला।