{"_id":"6ab92227a660c1ca4a03edb1","slug":"general-category-deliberates-on-social-issues-including-reservation-mandi-news-c-90-1-ssml1024-215194-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: आरक्षण समेत सामाजिक मुद्दों पर सामान्य वर्ग ने किया मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: आरक्षण समेत सामाजिक मुद्दों पर सामान्य वर्ग ने किया मंथन
विज्ञापन
सामाजिक विषयों के साथ सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की समस्याएं भी उठाईं
संवाद न्यूज एजेंसी
टिहरा (मंडी)। सामान्य वर्ग की बैठक रविवार को अवाहदेवी और चोलथरा के समीप एक निजी होटल में हुई। बैठक में जातिगत आरक्षण, एससी-एसटी अधिनियम और यूजीसी से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने इन विषयों के सामाजिक एवं शैक्षणिक प्रभावों पर अपने विचार रखे तथा देशभर में चल रही चर्चाओं और आंदोलनों का भी उल्लेख किया।
बैठक में संबंधित मुद्दों पर लोकतांत्रिक एवं सांविधानिक तरीके से अपनी बात रखने और आगे की गतिविधियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि सामाजिक व नीतिगत विषयों पर संवाद तथ्यों और संवैधानिक मूल्यों के आधार पर होना चाहिए। इस दौरान क्षेत्र की स्थानीय समस्याएं भी प्रमुखता से उठाई गईं। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और अन्य जनसुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर उपस्थित लोगों ने सुझाव दिए। वक्ताओं ने कहा कि इन समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।