{"_id":"697cad6497e1dcadac098a41","slug":"mahadev-eleven-won-the-cricket-tournament-mandi-news-c-90-1-mnd1001-184271-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: महादेव इलेवन ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: महादेव इलेवन ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता
विज्ञापन
पधर (मंडी)। उरला पंचायत के हियून छाननी खेल मैदान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल महादेव इलेवन गवाली की टीम ने जीत लिया है। मां चामुंडा पधर क्रिकेट टीम उपविजेता रही। महादेव इलेवन गवाली की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 179 रन बनाए।
मां चामुंडा पधर की टीम 8 ओवर में 114 रनों के कुल योग पर आउट हो गई। द्रंग क्षेत्र के विधायक पूर्ण चंद ठाकुर ने विजेता, उपविजेता टीमों के साथ-साथ प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। समापन समारोह में विधायक पूर्ण चंद ठाकुर ने नशे से दूर रहने का आह्वान किया।
महिला मंडल गेल, हियून, स्नोहली, कोटरोपी, बड़वाहन, खाबल, बरठवान की महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उन्होंने गेल महिला मंडल के भवन के लिए 3 लाख रुपये विधायक निधि से देने की भी घोषणा की है। विधायक ने विजेता टीम को ट्राॅफी और 31,000 रुपये तथा उपविजेता टीम को 17,000 रुपये सहित ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। संवाद